Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 31, 2023, 11:54 AM (IST)
Apple के खास Parental Control फीचर को यूज करने में हाल में कई यूजर्स को दिक्कतों का समाना कर पड़ा। कंपनी ने 2018 में स्क्रीन टाइम फीचर पेश किया था। इसकी मदद से यूजर्स अपने स्क्रीन टाइम को मैनेज कर सकते हैं। साथ ही, माता-पिता को डाउनटाइम फीचर के जरिए अपने डिवाइस से अपने बच्चों के iPhone और iPad पर स्क्रीन टाइम सीमित करने और ऐप्स को लिमिटेड रखने की सुविधा मिलती है। हाल में कुछ यूजर्स ने Parental Control फीचर के साथ आईं समस्याओं की शिकायत की। अब Apple ने अब उन पर अपनी प्रतिक्रिया देकर इसका कारण बताया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: Apple ने फिर यूजर्स को दिया झटका, एक-साथ 2 सर्विस हुई महंगी... अब देने होंगे इतने रुपये
ज्यादातर माता-पिता का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चों के डिवाइस के उपयोग को लिमिटेड करने के लिए जो टाइम सेट किया था, वह लागू नहीं हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि माता-पिता के अनुसार, उनके बच्चों को ऐप्स पर उनके द्वारा सेट की गई लिमिट से अधिक टाइम मिल रहा है। वहीं, कुछ लोगों का तो यह भी दावा है कि एडल्ट कंटेंट पर भी रिस्ट्रिक्शन लागू नहीं किया गया है। और पढें: Mac और iPad के बाद अब Apple Music और Apple One भी हुए महंगे, जानें भारत में कितनी बढ़ी कीमतें
यह जानकारी नहीं है कि इस फीचर के लिए दिक्कत आना कब से शुरू हुई। Apple डिस्कशन पेज पर इससे संबंधित पोस्ट दिसंबर, 2022 से 28 जुलाई तक की हैं। और पढें: आपके iPhone में छिपे ये 5 कमाल के फीचर्स, आज ही करें ट्राई
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Apple को मई में रिलीज किए गए iOS 16.5 के साथ इस समस्या को ठीक करना था। कंपनी ने कहा कि अपडेट उस समस्या को ठीक कर देगा, जिससे स्क्रीन टाइम सेटिंग्स रीसेट हो जाती हैं या सभी डिवाइसों में सिंक नहीं हो सकती है, लेकिन इसके बाद अभी भी यह समस्या बनी हुई है और लोग के लिए फीचर ठीक से काम नहीं कर रहा है।
ऐप्पल ने कहा कि उसे इस मुद्दे के बारे में जानकारी है और एक अपडेट आ रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल ने एक ऐप्पल के रिप्रेजेंटेटिव के हवाले से कहा है कि कुछ यूजर्स को एक समस्या का सामना करना पड़ सकता है, जहां स्क्रीन टाइम सेटिंग्स रीसेट हो जाती हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि वे इन रिपोर्ट्स को गंभीरता से लेते हैं और स्थिति में सुधार के लिए अपडेट करते रहे हैं और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा।