Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 11, 2025, 01:12 PM (IST)
Amazon Layoffs 2025
Amazon ग्लोबल बाजार में स्मार्ट ग्लास की बढ़ती प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखकर AR (Augmented Reality) तकनीक वाले स्मार्ट ग्लासेस लाने की तैयारी कर रहा है। इस अपकमिंग स्मार्ट ग्लास में माइक्रोफोन और स्पीकर मिल सकता है, जिससे कॉलिंग की जा सकेगी। इसके अलावा, ग्लास में फुल-कलर डिस्प्ले और कैमरा भी दिया जाएगा। इसके आने से Meta के स्मार्ट ग्लास को जोरदार टक्कर मिलेगी। और पढें: Instagram पर बच्चों की खतरनाक सर्च अब नहीं रहेगी सीक्रेट, पेरेंट्स को मिलेगा तुरंत अलर्ट
Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon Smart Glasses का कोड नेम ‘Jayhawk’ है। इस स्मार्ट ग्लास में कॉलिंग के लिए स्पीकर और माइक्रोफोन दिए जाएंगे। आंख के पास कलर डिस्प्ले होगा, जिससे इसे कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके साथ कैमरा भी दिया जाएगा। और पढें: Amazon Offers: OnePlus 13s समेत इन फोन को खरीदने का सुनहरा मौका, मिल रहा 4000 तक का डिस्काउंट
रिपोर्ट में बताया गया कि इस स्मार्ट ग्लास में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन का सपोर्ट दिया जा सकता है। इससे यूजर्स आसानी से अपनी लोकेशन पर पहुंच पाएंगे। और पढें: Rs 25000 से कम में खरीदें नया 50 Inch Smart TV, बजट में मिलेगा घर पर सिनेमाघर वाला फील
अमेजन ने अभी तक स्मार्ट ग्लास की लॉन्चिंग को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है, मगर रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि इस स्मार्ट ग्लास को 2026 या फिर 2027 में पेश किया जा सकता है। इसकी कीमत भी प्रीमियम रेंज में होगी।
आम स्मार्ट ग्लास की जगह कंपनी ने अपने डिलीवरी ड्राइवर्स के लिए भी स्मार्ट ग्लासेस पर काम कर रही है। इसका कोडनेम Amelia है। इसमें नेविगेशन और कैमरा दिया जा सकता है। इससे नेविगेट करने में आसानी होगी और डिलीवर प्रोडक्ट की फोटो भी क्लिक की जा सकेगी।
1. Amazon के स्मार्ट ग्लास लॉन्च होंगे या नहीं ?
Ans. लीक रिपोर्ट्स में स्मार्ट ग्लास की लॉन्चिंग की पुष्टि की गई है, लेकिन कंपनी ने लॉन्चिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।
2. Amazon के स्मार्ट ग्लास में कौन-से फीचर्स मिलेंगे ?
Ans. अमेजन के स्मार्ट ग्लास में कैमरा और माइक्रोफोन दिया जाएगा। इसके साथ स्पीकर भी मिल सकते हैं।