Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jun 11, 2024, 04:12 PM (IST)
Acer ALG गेमिंग लैपटॉप भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट गेमिंग लैपटॉप है। फीचर्स की बात करें, तो इस लैपटॉप में 15.6 इंच का full-HD डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का है। इसके अलावा, यह लैपटॉप 12th generation Intel Core i5-12450H CPU से लैस है, जिसके साथ 16GB RAM दी गई है। लैपटॉप की स्टोरेज 512GB की है। लैपटॉप में 4-cell 54Whr Li-ion बैटरी दी गई है, जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं इस लैपटॉप की कीमत और फीचर्स। और पढें: Amazon Great Republic Day Sale 2026: लैपटॉप्स मिल रहे सस्ते, Apple का MacBook भी शामिल
कीमत की बात करें, तो Acer ALG गेमिंग लैपटॉप को कंपनी ने 56,990 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह लैपटॉप सिंगल Steel Gray कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। वहीं, इस लैपटॉप की सेल भारत में कंपनी के ई-स्टोर व Amazon पर शुरू हो गई है। और पढें: 35,000 से कम में आने वाले धांसू Laptop, ऑनलाइन पढ़ाई और Work From Home के लिए एकदम बेस्ट
-15.6 इंच का full-HD डिस्प्ले और पढें: Rs 30,000 से कम में खरीदें 55 इंच स्क्रीन वाले ये Top 3 Smart TVs, घर पर मिलेगा सिनेमाघर वाला एक्सपीरियंस
-12th generation Intel Core i5-12450H CPU
-16GB DDR4 RAM
-512GB स्टोरेज
-1MP का वेबकैम
-4-cell 54Whr Li-ion बैटरी
फीचर्स की बात करें, तो Acer ALG गेमिंग लैपटॉप में 15.6 इंच का full-HD डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz का है। इसके अलावा, डिस्प्ले का रेजलूशन 1,920×1,080 पिक्सल है। यह लैपटॉप 12th generation Intel Core i5-12450H CPU से लैस है, जिसके साथ 16GB DDR4 RAM दी गई है। इसके साथ इसमें Nvidia RTX 3050 GPU के साथ 6GB DDR6 वीडियो मैमोरी दी गई है। इसकी स्टोरेज 512GB की है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए लैपटॉप में 1MP का वेबकैम दिया गया है, जिसमें इन-बिल्ट माइक्रोफोन दिया गया है। इससे आपको लैपटॉप के जरिए शानदार कॉलिंग एक्सपीरियंस मिलेगा। लैपटॉप में 4-cell 54Whr Li-ion बैटरी दी गई है, जिसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।
लैपटॉप में दो USB 3.2 Type-C पोर्ट, 1 USB 2.0 Type-A पोर्ट और 1 USB 3.2 Type-A पोर्ट दिया गया है। इसमें HDMI पोर्ट भी शामिल है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.1 आदि का सपोर्ट शामिल है। लैपटॉप का डायमेंशन 48.1 x 32.4 x 9.2 cm और भार 199Kg है।