Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Mar 05, 2024, 11:04 AM (IST)
WhatsApp अपने ऐप को और भी उपयोगी बनाने के लिए कई नए फीचर्स पर काम कर रहा है। कंपनी कम्यूनिटी से लेकर चैनल्स तक, सभी के लिए नए-नए फीचर्स लाने पर काम कर रही है। इन्हें भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ जारी किया जाएगा। इसके अलावा, मेटा के स्वामित्व वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप यूजर्स के लिए कॉलिंग सुविधा को और भी आसान और उपोगी बनाने के लिए अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट सिलेक्ट करने की सुविधा लाने पर काम कर रहा है। इस अपकमिंग फीचर के बारे में अन्य जानकारी सामने आ गई है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: WhatsApp का नया स्कैम, .exe और .dll फाइल्स से रहें सावधान, 1 क्लिक में Chat history और Contacts सब होंगे लीक
WhatsApp के अपकमिंग फीचर पर अपनी नजर रखने वाली वेबसाइट WABetainfo की लेटेस्ट रिपोर्ट से पता चला है कि व्हाट्सऐप पसंदीदा कॉन्टैक्ट को सिलेक्ट करने और मैनेज करने की सुविधा देने पर काम कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.24.5.5 update से यह जानकारी मिली है कि कंपनी पसंदीदा कॉन्टैक्ट सिलेक्ट करने के साथ-साथ उसे मैनेज करने की सुविधा भी देगा। और पढें: Facebook और Instagram अचानक हुए डाउन, दुनियाभर में घंटों परेशान रहे यूजर्स, जानें पूरा मामला
इससे पहले आई रिपोर्ट में बताया गया था कि व्हाट्सऐप अपने यूजर्स को पसंदीदा कॉन्टैक्ट सिलेक्ट करने की सुविधा देने पर काम कर रहा है। इससे वे अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट को आसानी से और जल्द कॉल लगा सकेंगे। और पढें: अब कोई नहीं कर पाएगा आपकी Instagram फोटो का AI से गलत इस्तेमाल, Meta ने बंद किया ये विवादित फीचर
अब लेटेस्ट रिपोर्ट यह बता रही है कि कंपनी इस फीचर पर एक्टिव रूप से काम कर रही है। साथ ही, यूजर्स को सिलेक्ट किए गए पसंदीदा कॉन्टैक्ट को मैनेज करने की सुविधा भी दी जाएगी। रिपोर्ट में एक स्क्रीनशॉट दिया गया है। इसमें यह फीचर साफ-साफ दिखाई दे रहा है।
स्क्रीनशॉट के अनुसार, यूजर्स द्नारा सिलेक्ट किए गए पसंदीदा कॉन्टैक्ट और ग्रुप एक Favorites सेक्शन में मिलेंगे। इस सेक्शन में जाकर यूजर्स अपने पसंदीदा कॉन्टैक्ट और ग्रुप को आसानी से कॉल लगा सकेंगे। इसके अलावा, व्हाट्सऐप यूजर्स को ड्रैग-एंड-ड्रॉप सुविधा भी देगा। इससे लिस्ट को आसानी से मैनेज कर पाएंगे।
ध्यान रखें कि व्हाट्सऐप का यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। इसे भविष्य में आने वाले अपडेट के साथ पहले टेस्टिंग के तौर पर बीटा यूजर्स के लिए लाया जाएगा। उसके बाद फीचर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट होगा।