Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 02, 2025, 01:03 PM (IST)
Vivo X Fold 5 कंपनी का अपकमिंग फोल्डेबल फोन है, जो पिछले कई महीनों से अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस फोल्डेबल डिवाइस की लॉन्चिंग से जुड़ी संभावित जानकारी सामने आ चुकी है। इसमें मिलने वाली चिपसेट रिवील हो चुकी है। अब स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जिंग से संबंधित डिटेल ऑनलाइन लीक हुई है। साथ ही, प्राइसिंग से जुड़ा अपडेट भी मिला है। आइए जानते हैं… और पढें: Vivo T5X 5G को मात्र 932 रुपये हर महीने देकर लाएं घर, 7200mAh बैटरी वाले फोन Amazon-Flipkart की डील ने मचाया हंगामा
गैजेट360 की एक रिपोर्ट में बताया गया कि टिप्स्टर Panda is Very Bald ने वीबो पर पोस्ट साझा कर बताया कि अपकमिंग Vivo X Fold 5 स्मार्टफोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इसको 90 वॉट वायर फास्ट चार्जिंग और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। यदि यह अपडेट सही होती है, तो यह पहला फोल्डेबल फोन होगा, जो इतनी बड़ी बैटरी के साथ ग्लोबल बाजार में आएगा। और पढें: 200MP कैमरा वाले टॉप-5 बेस्ट स्मार्टफोन, हर फोटो आएगी बेहद शानदार
पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स और लीक्स में कहा गया कि बेहतर फंक्शनिंग के लिए Vivo X Fold 5 में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।
डिस्प्ले पर आएं, तो इसमें 8.3 इंच का 2K+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि कवर डिस्प्ले के तौर पर 6.53 इंच की LTPO OLED स्क्रीन दी जा सकती है। इन दोनों का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा।
स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अभी तक वीवो एक्स फोल्ड 5 की लॉन्चिंग या फिर कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo X Fold 3 Pro से सस्ता होगा, जिसकी कीमत 9999 चीनी युआन यानी करीब 1,16,000 रुपये है।
वीवो ने पिछले महीने यानी मई में vivo S30 Pro mini को लॉन्च किया था। इस डिवाइस की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रखी गई है। फीचर्स पर नजर डालें, तो वीवो के मोबाइल फोन में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 9300+ चिप मिलती है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग वाली 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
कंपनी ने फोटो क्लिक करने के लिए वीवो एस 30 प्रो मिनी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन, 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिलता है।