Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jun 02, 2025, 01:03 PM (IST)
Vivo X Fold 5 कंपनी का अपकमिंग फोल्डेबल फोन है, जो पिछले कई महीनों से अपनी लॉन्चिंग को लेकर चर्चा में बना हुआ है। इस फोल्डेबल डिवाइस की लॉन्चिंग से जुड़ी संभावित जानकारी सामने आ चुकी है। इसमें मिलने वाली चिपसेट रिवील हो चुकी है। अब स्मार्टफोन की बैटरी और चार्जिंग से संबंधित डिटेल ऑनलाइन लीक हुई है। साथ ही, प्राइसिंग से जुड़ा अपडेट भी मिला है। आइए जानते हैं… और पढें: Vivo X300 Max फोन 3D Database पर हुआ स्पॉट, फीचर्स भी हुए लीक
गैजेट360 की एक रिपोर्ट में बताया गया कि टिप्स्टर Panda is Very Bald ने वीबो पर पोस्ट साझा कर बताया कि अपकमिंग Vivo X Fold 5 स्मार्टफोन 6,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इसको 90 वॉट वायर फास्ट चार्जिंग और 30 वॉट वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलेगी। यदि यह अपडेट सही होती है, तो यह पहला फोल्डेबल फोन होगा, जो इतनी बड़ी बैटरी के साथ ग्लोबल बाजार में आएगा। और पढें: सिर्फ 753 रुपये महीना देकर घर ले आएं 50MP कैमरे वाला Vivo Y28s 5G फोन, मिल रही धांसू डील
पिछले दिनों आई रिपोर्ट्स और लीक्स में कहा गया कि बेहतर फंक्शनिंग के लिए Vivo X Fold 5 में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में 16 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है।
डिस्प्ले पर आएं, तो इसमें 8.3 इंच का 2K+ AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि कवर डिस्प्ले के तौर पर 6.53 इंच की LTPO OLED स्क्रीन दी जा सकती है। इन दोनों का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा।
स्मार्टफोन कंपनी वीवो ने अभी तक वीवो एक्स फोल्ड 5 की लॉन्चिंग या फिर कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन लीक्स में कहा जा रहा है कि यह फोन पिछले साल लॉन्च हुए Vivo X Fold 3 Pro से सस्ता होगा, जिसकी कीमत 9999 चीनी युआन यानी करीब 1,16,000 रुपये है।
वीवो ने पिछले महीने यानी मई में vivo S30 Pro mini को लॉन्च किया था। इस डिवाइस की कीमत प्रीमियम सेगमेंट में रखी गई है। फीचर्स पर नजर डालें, तो वीवो के मोबाइल फोन में 6.31 इंच का AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 9300+ चिप मिलती है। इसमें 90W फास्ट चार्जिंग वाली 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
कंपनी ने फोटो क्लिक करने के लिए वीवो एस 30 प्रो मिनी में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन, 50 मेगापिक्सल का पेरीस्कोप और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर मिलता है।