Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Dec 05, 2024, 11:28 AM (IST)
Samsung Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 की लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अभी सैमसंग ने अपनी अपकमिंग फोल्डेबल सीरीज की लॉन्च डिटेल शेयर नहीं की है। हालांकि, लीक रिपोर्ट में सीरीज के बारे में काफी कुछ पता चल गया है। सीरीज अगले साल यानी 2025 में मार्केट में एंट्री ले सकती है। लेटेस्ट रिपोर्ट में सीरीज की डिस्प्ले के बारे में जानकारी मिली है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में पिछले स्मार्टफोन से बड़ी स्क्रीन देखने को मिलेगी। साथ ही, हैंडसेट्स में बड़ा बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है। आइये, डिटेल में जानते हैं। और पढें: 9 अप्रैल को लॉन्च होगा Ai+ Nova Flip 5G, मिलेंगे ये भर-भर के फीचर्स
Samsung Galaxy Z Fold 7 स्मार्टफोन में Galaxy Z Fold 6 से बड़ा डिस्प्ले मेन और कवर डिस्प्ले दिया जाएगा। डिस्प्ले सप्लाई चैन कंसलटेंट के CEO Ross Young के मुताबिक, Galaxy Z Fold 7 को 8 इंच के मेन डिस्प्ले के साथ लाया जाएगा, जो कि Galaxy Z Fold 6 में मिल रहे 7.6 इंच के डिस्प्ले से बड़ा है। और पढें: लॉन्च से पहले ही छाया Honor Magic V6, MWC से पहले दिखी लगभग बिना क्रीज वाली डिस्प्ले
इसके अलावा, फोन में 6.5 इंच का दूसरा डिस्प्ले मिलेगा। बता दें कि Galaxy Z Fold 6 में 6.3 इंच का दूसरा डिस्प्ले दिया जाता है। बता दें कि डिस्प्ले साइज अक्टूबर, 2024 में लॉन्च हुए Z Fold Special Edition के समान है। और पढें: क्या Samsung ने बढ़ा दी Galaxy A56 5G, A36 5G, और F17 5G की कीमतें? टिप्सटर ने किया बड़ा दावा
वहीं फ्लिप फोन की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Galaxy Z Flip 7 में 6.85 इंच का मेन डिस्प्ले दिया जा सकता है। बता दें कि पिछले फ्लिप फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इस फोन में 3.4 की जगह 5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।
यह बड़ी कवर स्क्रीन यूजर्स को डिवाइस ओपन किए बिना अधिक जानकारी देखने और अधिक ऐप्स के साथ इंटरैक्ट करने की सुविधा देगा। डिस्प्ले के अलावा भी इस सीरीज में कई अपग्रेड देखने को मिलेंगे।
बड़े कवर स्क्रीन के कारण कंपनी इस फ्लिप फोन में कवर स्क्रीन से अधिक ऐप का एक्सेस दे सकती है। Z फ्लिप 6 में कवर स्क्रीन पर म्यूजिक कंट्रोल, कैलेंडर और ब्राउजर जैसे कई ऐप को एक्सेस कर सकते हैं। गैलेक्सी Z फ्लिप 7 में बड़ी 4-इंच की कवर स्क्रीन और भी ऐप्स के लिए बेहतर सपोर्ट ला सकती है। इसके अलावा, अभी फोन्स के बार में अधिक जानकारी नहीं मिली है।