Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 24, 2023, 12:37 PM (IST)
सैमसंग ने बजट सेगमेंट में शाओमी, वीवो और ओप्पो जैसे ब्रांड को कड़ी टक्कर देने के लिए Samsung Galaxy F14 5G स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस बढ़िया डिस्प्ले और 50MP कैमरा से लैस है। इसके अलावा, नए मोबाइल में Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। आइए नीचे जानते हैं लेटेस्ट डिवाइस के फीचर और कीमत के बारे में… और पढें: भारत में महंगे क्यों होते जा रहे हैं Smartphones? जानिए वजह
सैमसंग के नए मोबाइल फोन में 6.6 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। इसमें इनफिनिटी-वी नॉच दिया गया है और इसमें प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 भी लगा है। इसके अलावा, नए डिवाइस में 5nm के Exynos 1330 प्रोसेसर के साथ 6GB RAM और 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। वहीं, यह फोन Android 13 आउट-ऑफ-द-बॉक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम
शानदार फोटोग्राफी के लिए Galaxy F14 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का मैक्रो लेंस है। जबकि वीडियो कॉलिंग के लिए नए डिवाइस के फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है। और पढें: आपके बेहोश होने से 5 मिनट पहले अलर्ट देगी Samsung Galaxy Watch, नई रिसर्च में हुआ खुलासा
सैमसंग का नया स्मार्टफोन 6000mAh बैटरी से लैस है, जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट में यूएसबी टाईप-सी, ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई, जीपीएस, ग्लोनेस और एनएफसी जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके अलावा, हैंडसेट में वर्चुअल रैम की सुविधा सहित फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
Samsung Galaxy F14 5G स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में 4GB+128GB और 6GB RAM+128GB स्टोरेज ऑप्शन में उतारा गया है, जिसकी कीमत क्रमश: 12,990 रुपये और 14,490 रुपये है। यह डिवाइस OMG Black, GOAT Green और BAE purple कलर में उपलब्ध है और इसे 30 मार्च से फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा।