comscore

Samsung Galaxy A57 5G फोन जल्द भारत में होगा लॉन्च, BIS पर हुआ लिस्ट

Samsung Galaxy A57 5G को BIS पर स्पॉट किया गया है। इससे फोन की भारत में जल्द लॉन्च होने का संकेत मिल रहा है। इसे Galaxy A56 5G के सक्सेसर के तौर पर लाए जाने की तैयारी चल रही है।

Published By: Ajay Verma | Published: Jan 03, 2026, 10:09 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Samsung के अपकमिंग स्मार्टफोन Samsung Galaxy A57 5G को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से फोन की भारत में लॉन्चिंग का संकेत मिल रहा है, लेकिन इससे फीचर्स की जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले भी फोन से जुड़ी कई लीक्स सामने आई थी, जिनसे संभावित स्पेसिफिकेशन और कीमत का पता चला था। news और पढें: भारत में महंगे क्यों होते जा रहे हैं Smartphones? जानिए वजह

जल्द उठेगा पर्दा

गिजबॉट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि Samsung Galaxy A57 को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। इस फोन का मॉडल नंबर SM-A576B/DS है। यहां DS का मतलब डुअल सिम है। इससे माना जा रहा है कि फोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा, लिस्टिंग से किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है। news और पढें: Mothers Day पर मां को तोहफे में दें ये स्मार्टफोन, कीमत 10000 रुपये से भी कम

मिल सकते हैं ये फीचर्स

पुरानी लीक्स और रिपोर्ट्स की मानें, तो अपकमिंग फोन में फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का प्राइमरी, 13MP का अल्ट्रा-वाइड और 5MP का मैक्रो लेंस दिया जा सकता है, जबकि फ्रंट में सेल्फी के लिए 12एमपी का कैमरा मिलने की उम्मीद है। news और पढें: आपके बेहोश होने से 5 मिनट पहले अलर्ट देगी Samsung Galaxy Watch, नई रिसर्च में हुआ खुलासा

परफॉर्मेंस के लिए मोबाइल फोन में Exynos 1680 चिपसेट दी जा सकती है। इसमें एचडी डिस्प्ले मिल सकता है, जिस पर Corning Gorilla Glass Victus+ लगा होगा। इसके साथ IP67 की रेटिंग भी दी जाएगी। इसके अलावा, हैंडसेट में फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

Samsung Galaxy A56 5G की डिटेल

सैमसंग गैलेक्सी ए57 को गैलेक्सी ए56 के अपग्रेडेड वर्जन के तौर पर देखा जा रहा है। गैलेक्सी ए56 की बात करें, तो स्मार्टफोन में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED Infinity-O HDR डिस्प्ले है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स है। इसमें AMD Xclipse 540 GPU के साथ-साथ Exynos 1580 प्रोसेसर, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज दी गई है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटो के लिए स्मार्टफोन में 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 12MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। सुरक्षा के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक की सुविधा दी गई है। इसकी बैटरी 5000mAh की है।