comscore

भारत में इतनी होगी Redmi Note 15 5G की कीमत! 108MP कैमरे के साथ होगा लॉन्च

Redmi Note 15 5G फोन 6 जनवरी 2026 को भारत में लॉन्च होगा। फोन की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है। यहां जानें डिटेल्स।

Published By: Manisha | Published: Dec 23, 2025, 04:17 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Redmi Note 15 की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो चुकी है। यह फोन भारत में 6 जनवरी 2026 को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी डिटेल्स सामने आने लगी है। लेटेस्ट में फोन की कीमत ऑनलाइन लीक हुई है। फोन की सेल Amazon पर उपलब्ध होगी। अमेजन पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है। इस साइट के जरिए फोन के कई फीचर्स रिवील हो गए हैं। यह फोन 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ दस्तक देने वाला है। इसके अलावा, फोन में 5520mAh की बैटरी मिलेगी। यहां जानें डिटेल्स। news और पढें: REDMI 15A 5G भारत में हो गया लॉन्च, फीचर्स से लेकर कीमत तक जानें सब कुछ

Redmi Note 15 5G Price Leaks in India

टिप्सटर Abhishek Yadav ने X हैंडल पर Redmi Note 15 5G फोन की भारतीय कीमत ऑनालइन लीक की है। टिप्सटर के मुताबिक, यह फोन भारतीय मार्केट में दो वेरिएंट्स में दस्तक देने वाला है। लीक की मानें, तो रेडमी नोट 15 5जी फोन के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये होगी। वहीं, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 24,999 रुपये होगी। news और पढें: 2000 रुपए से कम में खरीदें ये 8 दमदार Power Banks, Android से लेकर iPhone तक सब होंगा मिनटों में चार्ज

Redmi Note 15 5G Specs

जैसे कि हमने बताया Redmi Note 15 5G फोन की सेल Amazon पर उपलब्ध होगी। अमेजन पर फोन को डेडिकेटेड साइट लाइव हो चुकी है। इस साइट के जरिए फोन के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। यह फोन 6.77 इंच Curved AMOLED डिस्प्ले के साथ दस्तक देने वाला है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। वहीं, पीक ब्राइटनेस 3200 Nits तक की होगी।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

इसके अलावा, यह फोन Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर से लैस होगा। पानी से बचाव के लिए फोन में IP66 रेटिंग मौजूद होगी। फोन की बैटरी 5520mAh की होगी, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।