comscore

Redmi A4 5G की आ गई लॉन्च डेट, इस दिन लेगा भारत में एंट्री

Redmi A4 5G की भारत में लॉन्च डेट सामने आ गई है। साथ ही, फोन के खास स्पेसिफिकेशन भी सामने आ गए हैं।

Published By: Mona Dixit | Published: Nov 07, 2024, 01:41 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Redmi A4 की लॉन्च डेट अनाउंस हो गई है। रेडमी का यह स्मार्टफोन कई दमदार फीचर्स के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन को लोकप्रिय ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर लिस्ट कर दिया गया है। फोन की माइक्रो वेबसाइट से फोन की कई डिटेल सामने आई है। स्मार्टफोन को दो कलर ऑप्शन में लाया जाएगा। इसके अलावा, अमेजन पेज से यह भी पता चल गया है कि रेडमी का यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आएगा। साथ ही, पेज पर अन्य खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। news और पढें: Amazon: जून-जुलाई की भीषण गर्मी में आपके कमरे को कश्मीर बना देंगे ये AC, कीमत 35 हजार से कम

Redmi A4 India Launch Date

Redmi A4 स्मार्टफोन के लिए कंपनी ने अमेजन पर माइक्रो वेबसाइट लाइव कर दी है। साथ ही, फोन के खास स्पेसिफिकेशन जैसे प्रोसेसर भी बता दिए हैं। इतना ही नहीं, वेबसाइट पर फोन की लॉन्च डेट भी दी गई गई। news और पढें: 200MP कैमरा वाले XIAOMI स्मार्टफोन पर 10,000 का सीधा डिस्काउंट, यहां से खरीदने पर बचेंगे पैसे

माइक्रो वेबसाइट के अनुसार, रेडमी A4 5G फोन 20 नवंबर, 2024 को लॉन्च हो जाएगा। यह दो कलर ऑप्शन ब्लैक और ग्रे में लाया जाएगा। इसके बैक साइज में राउंड कैमरा मॉड्यूल मिलेगा।

स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन

फीचर्स की बात करें तो कंपनी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन में Snapdragon 4s Gen2 प्रोसेसर के साथ आएगा। फोन में 6.88 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। फोन का रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। स्मार्टफोन प्रीमियम Halo Glass और Sandwich Design के साथ आएगा। इस फोन में 5160mAh की बैटरी मिलेगी। फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। अभी माइक्रो वेबसाइट से फोन की इतनी डिटेल ही सामने आई है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कुछ दिनों पहले इस स्मार्टफोन के साथ-साथ Xiaomi 14 Series की लॉन्चिंग को भी टीज किया गया था। हालांकि, अभी Xiaomi 14 Series की भारत में लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।