Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: May 23, 2024, 11:18 AM (IST)
Realme Narzo N65 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट आ गई है। रियलमी नार्जो सीरीज के स्मार्टफोन्स को काफी पसंद किया जाता है। अब कंपनी इस सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। यह MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन पिछले महीने लॉन्च हुए Realme C65 से काफी अलग होगा। आइये, इसके खास स्पेसिफिकेशन और लॉन्च डेट जानते हैं। और पढें: Amazon Offers: जेब नहीं दे रही पूरी पेमेंट करने की अनुमति, 900 से कम महीना देकर घर लाएं धाकड़ फोन
Realme Narzo N65 5G स्मार्टफोन 28 मई, 2024 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने नार्जो सारीज में Narzo 70x 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। और पढें: 7000mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Realme 16 5G, कीमत बस इतनी
पोस्टर में दिखी पहली झलक और पढें: 10001mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा के साथ Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
कंपनी द्नारा शेयर किए गए पोस्टर में अपकमिंग स्मार्टफोन का बैक साइड देखने को मिल रहा है। इससे पता चला है कि फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। बैक साइड में रियलमी ने राउंड कैमरा मॉड्यूल दिया है। इसमें फ्लैश भी दिया है। इसके अलावा, फोन के राइट साइड में पावर और आवाज कम या ज्यादा करने के लिए बटन दी गई है। उम्मीद है कि पावर बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिल सकता है।
कंपनी ने लॉन्च से पहले ही कन्फर्म कर दिया है कि यह MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। साथ ही, कंपनी ने यह भी बता दिया है कि फोन में IP54 रेटिंग मिली है। इसके अलावा, यह बेस्ट रेन वाटर स्मार्ट टॉर्च के साथ आएगा। फोन को गोल्डन कलर में लाया जाएगा।
अभी इस अपकमिंग फोन के बारे में इतनी जानकारी ही सामने आई है। उम्मीद है कि कंपनी आगे आने वाले समय में फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा कर सकती है।
कल कंपनी ने भारत में Realme GT 6 लॉन्च किया है। इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। फोन 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसमें 6.78 इंच का LTPO डिस्प्ले दिया गया है। स्मार्टफोन में 12GB तक RAM के साथ 512GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलता है। यह Amdroid 14 पर रन करता है। इसमें 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।