comscore

Realme NARZO N63 फोन 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Realme NARZO N63 कंपनी का नया बजट फोन है। इस फोन को 9000 से कम की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन में 50MP कैमरा व 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं फोन की कीमत और खूबियों से जुड़ी डिटेल्स।

Edited by Manisha |Published: Jun 05, 2024, 03:15 PM (IST)

Highlights

  • Realme NARZO N63 भारत में हुआ लॉन्च
  • फोन में मिलेगा 50MP कैमरा
  • फोन के साथ मिलेगा 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Realme NARZO N63 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रियलमी नार्जो के इस फोन में 6.74 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है। इसके अलावा, फोन UniSoC T612 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं, फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। आइए जानते हैं फोन की कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन से जुड़ी डिटेल्स। news और पढें: जबरदस्त डिजाइन और साउंड वाले टॉप-8 Earbuds, कीमत 2000 रुपये से कम

Realme NARZO N63: Price in India, Availability

कंपनी ने Realme NARZO N63 फोन को 8,499 रुपये की कीमत में पेश किया है। यह दाम फोन के 4GB RAM व 64GB स्टोरेज वेरिएंट का है। वहीं, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की 8,999 रुपये है। फोन की सेल 10 जून से Amazon और Realme India की वेबसाइट पर शुरू होगी। फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है, जिसमें Leather Blue और Twilight Purple शामिल हैं। news और पढें: Oppo Reno 16c 5G फोन 5000 रुपये सस्ता खरीदें, 50MP सेल्फी कैमरा के साथ पाएं 7000mAh जंबो बैटरी

लॉन्च ऑफर की बात करें, तो फोन पर 500 रुपये का डिस्काउंट कूपन दिया जा रहा है। इस फोन के साथ ग्राहक Realme Buds Wireless 2 Neo को महज 899 रुपये में खरीद सकेंगे।

Realme NARZO N63: Features

-6.74 इंच का LCD डिस्प्ले

-UniSoC T612 प्रोसेसर

-4GB RAM व 4GB डायनमिक RAM

-64GB व 128GB स्टोरेज

-50MP का प्राइमरी कैमरा

-5000mAh बैटरी

फीचर्स की बात करें, तो Realme NARZO N63 स्मार्टफोन में 6.74 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz का है। डिस्प्ले में 560 Nits की ब्राइटनेस मिलत है। इसके अलावा, फोन UniSoC T612 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 4GB RAM व 4GB डायनमिक RAM का ऑप्शन मिलता है। फोन की स्टोरेज 64GB व 128GB की है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

फोटोग्राफी के लिए रियलमी फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसके साथ LED फ्लैश को जगह दी गई है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 5000mAh की है, जिसके साथ 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑडियो के लिए इसमें Ultraboom स्पीकर्स दिए गए हैं। पानी से बचाव के लिए फोन में IP54 रेटिंग मिलती है।