comscore

150W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Realme GT Neo 5 का नया वेरिएंट, कंपनी ने किया कंफर्म

Realme GT Neo 5 सीरीज का नया वेरिएंट 150W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा। इसमें यूजर्स को 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी।

Edited by Ajay Verma |Published: Feb 06, 2023, 03:24 PM (IST)

Highlights

  • Realme GT Neo 5 ग्राहकों के लिए दो बैटरी स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
  • अगामी फोन के 150W फास्ट चार्जिंग वाले वेरिएंट में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी।
  • कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 16 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी।

Realme GT Neo 5 5G सीरीज 9 फरवरी को लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन्स को सबसे पहले चीन में पेश किया जाएगा, उसके बाद अन्य बाजारों में उतारा जाएगा। हाल ही में पुष्टि की गई थी कि सीरीज का टॉप मॉडल 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। अब कंपनी ने जीटी निओ 5 सीरीज के अन्य मॉडल की बैटरी डिटेल साझा की है। news और पढें: रहें तैयार- आ रहा 100W फास्ट चार्जिंग वाला Realme GT Neo 5 Pro

150W फास्ट चार्जिंग से लैस होगा स्मार्टफोन

रियलमी के मुताबिक, Realme GT Neo 5 का नया वेरिएंट 150W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा और इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि अपकमिंग फोन की बैटरी जीरो से 100 प्रतिशत केवल 16 मिनट में चार्ज हो जाएगी। इसके अलावा, फोन में कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट भी मिलेगा। news और पढें: 100W सुपरफास्ट चार्जिंग के साथ Realme GT Neo 5 SE लॉन्च, तस्वीरों में देखें First Look

मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर

बैटरी के अलावा रियलमी ने Realme GT Neo 5 के प्रोसेसर का भी खुलासा किया गया है। कंपनी के अनुसार, अपकमिंग स्मार्टफोन क्वालकॉम के पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8+ Gen 1 से लैस होगा। वहीं, शानदार फोटो क्लिक करने के लिए 50MP का Sony IMX890 सेंसर मिलेगा। हालांकि, अन्य सेंसर्स की जानकारी नहीं मिली है। मगर लीक्स की मानें, तो फोन में 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर के साथ 2MP का मैक्रो सेंसर दिया जाएगा, जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP का कैमरा मिल सकता है।

अन्य स्पेसिफिकेशन्स

अन्य फीचर की बात करें, तो Realme GT Neo 5 के दोनों वेरिएंट्स में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रेजलूशन 2772×1240 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। इसके अलावा, स्मूथ फंक्शनिंग के लिए हैंडसेट में Android 13 के साथ LPDDR5X RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी जाने की उम्मीद है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कितनी होगी कीमत

पिछले दिनों आई लीक्स में दावा किया गया है कि रियलमी जीटी निओ 5 की कीमत 40 हजार के आसपास रखी जा सकती है और इसे कई कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जा सकता है। अगामी मोबाइल फोन की असल कीमत की जानकारी लॉन्चिंग इवेंट के बाद ही मिलेगी।