comscore

लॉन्च से पहले सामने आई Realme C100 और C100i की इमेज, अपडेटेड डिजाइन के साथ देंगे दस्तक

Realme C100 और Realme C100i को लॉन्च करने की तैयारी तेज हो गई है। दोनों अपमकिंग फोन के संभावित फीचर्स रिवील हो चुके हैं। अब फोन्स की अनबॉक्सिंग इमेज लीक हुई है।

Published By: Ajay Verma | Published: Apr 01, 2026, 05:04 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Realme C-सीरीज के दो नए स्मार्टफोन Realme C100 और Realme C100i आने वाले हैं। इन दोनों स्मार्टफोन के फीचर्स से जुड़ी कई रिपोर्ट्स लीक हो चुकी हैं। अब दोनों की अनबॉक्सिंग इमेज सामने आई हैं। इनमें अपकमिंग फोन्स के लुक को देखा जा सकता है। इससे फोन्स की जल्द लॉन्चिंग का संकेत मिल रहा है, लेकिन लेकिन इससे कीमत या फिर लॉन्चिंग से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है। news और पढें: Smartphone launches in April: Vivo V70 FE से लेकर OnePlus Nord 6 5G तक, अप्रैल में भारत आ रहे ये फोन

सामने आई इमेज

91मोबाइल्स की रिपोर्ट के अनुसार, Realme C100 और Realme C100i की इमेज ऑनलाइन आई हैं, जिन्हें iphone-droid.net ने शेयर किया है। इन तस्वीरों को देखने से पता चला है कि दोनों स्मार्टफोन का डिजाइन मिलता-जुलता है। इन्हें प्रीमियम एवं स्ट्राइकिंग फिनिश दी गई है। news और पढें: HyperGlow 4D Curve डिस्प्ले वाले Realme 15 Pro 5G पर धाकड़ डील, 1266 की EMI में लाएं घर

कैमरा

रियलमी सी100आई में वर्टिकल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें दो कैमरा लेंस लगे हैं। इसके बगल में एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है। रियलमी सी100 में भी वर्टिकल कैमरा मॉडल मिलता है। इसके साइड में भी LED लाइट लगाई गई है। ये दोनों फोन पर्पल और सिल्वर कलर में अवेलेबल हैं।

कैसे होंगे स्पेसिफिकेशन

रिपोर्ट्स की मानें, तो सी100 और सी100आई को 7000mAh बैटरी के साथ लाया जा सकता है। इन दोनों फोन को IP64 की रेटिंग मिलेगी। यानी कि ये दोनों पानी और धूल को आसानी से झेल सकेंगे। इसके अलावा, हैंडसेट्स में 3.5 एमएम हेडफोन जैक, वाईफाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और टाईप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी स्पेक्स मिलेंगे।

रियलमी सी100 में 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसकी अधिकतम ब्राइटनेस 900 निट्स और रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज होगा। इसके साथ MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट भी मिल सकती है, जिससे यूजर्स को बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस मिलेगा।

रियलमी सी100आई पर आएं, तो स्मार्टफोन में Unisoc T606 चिप और 6.8 इंच का LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होगा। फोटोग्राफी के लिए दोनों हैंडसेट्स में 50एमपी का कैमरा मिलने की संभावना है।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

लॉन्चिंग

रियलमी ने C-सीरीज में आने वाले फोन्स की लॉन्चिंग को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन लीक्स की मानें, तो दोनों को अप्रैल के अंत या फिर मई की शुरुआत में पेश किया जा सकता है। इन दोनों की कीमत मिड रेंज में रखी जा सकती हैं।