Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Apr 14, 2025, 01:13 PM (IST)
Oppo K13 5G स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी का लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन होगा। फोन की सेल Flipkart पर उपलब्ध होगी। फ्लिपकार्ट साइट पर फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। इस साइट के जरिए फोन के कई फीचर्स कंफर्म हो चुके हैं। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen प्रोसेसर से लैस होगा, जिसमें 8GB RAM व 256GB स्टोरेज मिलेगी। यह फोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Vivo T5x 5G की पहली सेल आज, बंपर डिस्काउंट के साथ मिलेगा तगड़ा एक्सचेंज ऑफर
कंपनी ने Oppo K13 5G फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म कर दी है। यह फोन 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। फोन की सेल भी फ्लिपकार्ट पर ही लाइव होगी। जैसे कि हमने बताया फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट फ्लिपकार्ट पर लाइव हो गई है। इस साइट के जरिए फोन के कई फीचर्स सामने आ चुके हैं। और पढें: Oppo Find X9 Ultra जल्द होगा ग्लोबल लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, मिल सकते हैं ये फीचर्स
No lags. No heat. No excuses. The #OPPOK13 is here for one thing—flawless gameplay every single time. Launching on 21st April. #LiveUnstoppable #OPphone
और पढें: Oppo K14 Turbo और K14 Turbo Pro के लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक, इस Certification Database पर आए नजर
Know more: https://t.co/O13McKcGgn pic.twitter.com/bMEB3A7AmZ
— OPPO India (@OPPOIndia) April 14, 2025
फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा। इस डिस्प्ले में 1200 Nits तक की ब्राइटनेस मिलेगी। इसके अलावा, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 6 Gen प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8GB RAM व 256GB स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP AI कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 7000mAh की बैटरी मिलेगी, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद होगा। कंपनी का दावा है कि फोन 30 मिनट में 62 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। फोन में दो कलर ऑप्शन Icy Purple व Prism Black के ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी फोन में Splash Touch का सपोर्ट भी देगी।
21 अप्रैल को लॉन्च के वक्त कंपनी फोन की कीमत व अन्य सभी फीचर्स से जुड़ी जानकारी रिवील कर देगी।