comscore

लीक हुई OnePlus Nord 3 5G की कीमत और सभी फीचर्स, लॉन्च डिटेल भी आई सामने

OnePlus Nord 3 5G स्मार्टफोन में 5000mAh बैटरी जैसे कई शानदार फीचर्स मिल सकते हैं। नई लीक रिपोर्ट में फोन की कीमत भी लीक हो गई है।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: May 18, 2023, 01:34 PM (IST)

Highlights

  • OnePlus Nord 3 5G फोन अगले महीने भारत में लॉन्च हो सकता है।
  • यह नॉर्ड सीरीज में आने वाला पहला 16GB RAM फोन होगा।
  • इसकी कीमत 30 हजार रुपये से ज्यादा हो सकती है।

OnePlus Nord सीरीज में कंपनी जल्द एक और नया स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 5G लॉन्च करने की तैयारी में है। हाल में वनप्लस ने किफायती 5G स्मार्टफोन के तौर पर Nord CE 2 Lite 5G पेश किया था। अब कंपनी नया मिड रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 5G लॉन्च करने वाली है। पिछले काफी समय से यह चर्चा में बना हुआ है। लीक रिपोर्ट्स में फोन के सभी खास स्पेसिफेकशन का खुलासा हो गया है। अब एक नई रिपोर्ट में फोन की लॉन्च डिटेल, स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कीमत भी बताई गई है। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: 50MP कैमरा और 80W फास्ट चार्जिंग वाले OnePlus Nord 3 5G फोन पर छप्परफाड़ Discount, देखें ऑफर

OnePlus Nord 3 5G Launch Details

लोकप्रिय Tipster Yogesh Brar ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके अपकमिंग स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 5G की डिटेल शेयर की है। उनके ट्वीट के अनुसार, फोन को अगले महीने यानी जून में लॉन्च किया जाएगा। ट्वीट में लॉन्च डेट नहीं बताई गई है। हालांकि, ध्यान रखें कि अभी कंपनी ने इस बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है। news और पढें: OnePlus Nord 3 फोन को 20 हजार से कम में खरीदने का सुनहरा मौका, Amazon की गजब डील

इसे भारत में पिछले साल लॉन्च हुए Nord 2T के सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है। फोन कुछ महीने पहले चीन में लॉन्च हुए Ace 2V का रीब्रांड मॉडल हो सकता है।

फोन में मिल सकते हैं ये फीचर्स

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो टिप्स्टर का दावा है कि फोन में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 6.74 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा।

स्मार्टफोन भारत में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। Brar के अनुसार, वनप्लस के इस अपकमिंग 5G फोन में 16GB RAM का ऑप्शन भी मिलेगा।

भारतीय बाजार में कंपनी ने Nord सीरीज के स्मार्टफोन को अधिकतम 12GB RAM के साथ लॉन्च किया है। इसका मतलब है कि Nord 3 फोन 16GB RAM के साथ आने वाला नॉर्ड सीरीज का पहला फोन होगा।

टिप्स्टर ने यह भी बताया है कि फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी। यह 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। डिवाइस Android 13 पर रन करेगा। इसके अलावा, फोन अलर्ट स्लाइडर और IR सेंसर के साथ आएगा।

स्मार्टफोन के बैक साइड में फोटोग्राफी के लिए 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर और 2MP का तीसरा कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 156MP का कैमरा दिया गया है।

कितनी होगी कीमत?

टिप्स्टर ने लॉन्चिंग से पहले फोन की कीमत का भी खुलासा कर दिया है। Brar के अनुसार, हैंडसेट को भारत में 30,000 रुपये से 32,000 रुपये के बीच में लॉन्च किया जाएगा। सटीक कीमत और फीचर्स तो लॉन्च के समय पता चलेंगे।