Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 17, 2025, 08:43 PM (IST)
OnePlus 15R स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। यह फोन कंपनी का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, जिसमें कई ऐसे फीचर्स पेश किए गए हैं जो कि पहली बार किसी फोन में दस्तक देंगे। फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा, फोन Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 7400mAh की है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। और पढें: OPPO और OnePlus यूजर्स को लग सकता है झटका, 16 मार्च से बढ़ सकती हैं फोन की कीमतें
OnePlus 15R फोन को कंपनी ने 47,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। यह दाम फोन के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज का है। वहीं, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 52,999 रुपये है। डिस्काउंट के बाद इन्हें आप क्रमश: 44,999 रुपये और 47,999 रुपये में खरीद सकेंगे। फोन की सेल भारत में 22 दिसंबर से शुरू होने जा रही है, जिसे आप Amazon से खरीद सकेंगे। वहीं, प्री-बुकिंग आज से शुरू हो गई है। और पढें: Vivo V70 5G से लेकर OnePlus 15R तक, 50,000 से कम में खरीदें ये प्रीमियम स्मार्टफोन
फीचर्स की बात करें, तो OnePlus 15R फोन में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलता है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz का होगा। डिस्प्ले में 1800 Nits तक की ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने फोन को Tri Chips दी के साथ पेश किया है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, Touch Response Chip और G2 Wifi Chip भी शामिल है। साथ ही फोन Android 16 बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आया है। और पढें: मार्च से बढ़ सकती है भारत में OnePlus 15R की कीमत, टिप्सटर का दावा
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन की बैटरी 7400mAh की है, जिसके साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। पानी से बचाव के लिए फोन में IP66/IP68/IP69,IP68K रेटिंग्स शामिल है।