Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Feb 26, 2026, 02:38 PM (IST)
Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। यह कंपनी की Edge सीरीज का लेटेस्ट स्मार्टफोन है। आज कंपनी ने फाइनली फोन की लॉन्च डेट कंफर्म की है। पहले यह फोन Flipkart पर 28 फरवरी की तारीख के साथ लिस्ट था, जिससे माना जा रहा था कि यह फोन 28 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। हालांकि, अब कंपनी ने फाइनली फोन की लॉन्च डेट को रिवील कर दिया है, जो कि 28 फरवरी नहीं है। आइए जानते हैं सभी डिटेल्स। और पढें: Tabs Under 20000 on Amazon: 20 हजार से कम में आने वाले बेस्ट टैब्स, बड़ी स्क्रीन के साथ मिलेगी जंबो बैटरी
कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल के जरिए Motorola Edge 70 Fusion स्मार्टफोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म की है। यह फोन 6 मार्च को भारत में लॉन्च होने वाला है। इसके साथ ही कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट का पोस्ट भी शेयर किया था जो कि अब डिलीट कर दिया गया है। और पढें: आज से शुरू होगी Motorola के नए फोन की बिक्री, पहली सेल में मिलेगी 3550 रुपये की बंपर छूट
और पढें: 50MP सेल्फी कैमरे वाला Motorola Edge 70 हुआ 2450 रुपये सस्ता, हाथ से न जाने दें जंबो Offer
आपको बता दें, फोन को डेडिकेटेड माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो चुकी है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के जरिए Motorola Edge 70 Fusion फोन के कई फीचर लॉन्च से पहले सामने आ चुके हैं। यह फोन तीन Pantone-curated कलर ऑप्शन के साथ दस्तक देगा, जिसमें Silhouette, Blue Surf और Country Air कलर ऑप्शन शामिल है। तीनों ही कलर ऑप्शन में leather-inspired टैक्स्चर मिलने वाला है।
फ्लिपकार्ट साइट के मुताबिक, मोटो फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने वाला है। इस फोन में 50MP का Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसमें 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा शामिल होगा।
इसके अलावा, फोन Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होने वाला है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 68W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। कंपनी फोन में 1.5Kz कर्व्ड डिस्प्ले मौजूद होगा, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz का है। वहीं, डिस्प्ले में 5200 Nits की ब्राइटनेस मौजूद होगी।