comscore

Moto E13 अगले महीने होगा भारत में लॉन्च! जानें कितनी होगी कीमत

Moto E13 स्मार्टफोन को भारत में अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्चिंग से पहले फोन की कीमत का खुलासा हो गया है। डिटेल में जानने के लिए नीचे पढ़ें।

techlusive.in Written By article news

Written By

Edited by |Published: Jan 27, 2023, 09:22 AM (IST)

Highlights

  • Moto E13 स्मार्टफोन एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा।
  • इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है।
  • फोन को पहले ही यूरोप मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है।

Motorola ने हाल में E Seeries के स्मार्टफोन Moto E13 को यूरोप में पेश किया है। अब कंपनी इसे भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। यह एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। हैंडसेट UniSoC T606 प्रोसेसर के साथ आता है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, स्मार्टफोन अगले महीने भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। लॉन्चिंग डिटेल के अलावा, स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा हो गया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। news और पढें: Moto e13 की पहली सेल, Flipkart पर मिल रहे धांसू ऑफर्स

Moto E13 India Launch

Pricebaba की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, Moto E13 को फरवरी के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी भारत में कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। फोन 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट में भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। यूरोपियन वेरिएंट 2GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। news और पढें: Moto E13 की भारत में पहली सेल आज, मिलेगा डिस्काउंट

फोन के स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हैंडसेट में 6.5 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका पिक्सल रेजलूशन 720 × 1600, आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और रिफ्रेश रेट 60Hz है। सेल्फी कैमरा के लिए फोन के फ्रंट में वॉटरड्रॉप नॉच दिया गया है। news और पढें: Moto E13 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन

E Series के इस स्मार्टफोन में octa-core UniSoC T606 प्रोसेसर मिलता है, जो Mali G57 GPU के साथ इंटिग्रेटेड होता है। यह Android 13 पर बेस्ड Go Edition पर रन करता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन के बैंक साइड में 13MP का रियर कैमरा और LED फ्लैश लगा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है। फोन को IP52 रेटिंग मिली है। इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक मिलता है। Moto E13 Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है। इसमें स्टोरेज को बढ़ाने के लिए माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है।

Moto E13 फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें चार्जिंग को लिए Type-C पोर्ट दिया गया है। फोन 10W चार्जिंग के साथ आता है। हैंडसेट का साइज 164.19 × 74.95 × 8.47mm और वजन 179.5 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Dual-SIM, 4G, WiFi 802.11 a/b/g/n/ac, Bluetooth 5.0 और GPS जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

Moto E13 स्मार्टफोन Creamy White, Cosmic Black और Aurora Green कलर ऑप्शन में यूरोप में पेश किया गया है। वहां, फोन की कीमत €119.99 (लगभग 10,600 रुपये) है। यह इसके 2GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीतम है।