comscore

Lava Agni 4 की फोटो लॉन्च से पहले लीक, यहां देखें डिवाइस का फर्स्ट लुक

Lava Agni 4 अग्नि सीरीज में आने वाला नया फोन है, जिसकी इमेज ऑनलाइन लीक हो गई है। इसमें फोन की पहली झलक देखी जा सकती है। इससे पहले स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे।

Published By: Ajay Verma | Published: Jul 16, 2025, 03:12 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Lava Agni Series जल्द रीफ्रेश होने वाली है। इस लाइनअप में Lava Agni 4 जुड़ने वाला है, जिसकी इमेज ऑनलाइन लीक हो गई है। इसमें फोन की पहली झलक देखी जा सकती है, लेकिन इससे फोन के फीचर्स या फिर कीमत से जुड़ी कोई जानकारी नहीं मिली है। इससे पहले फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन लीक हुए थे और लॉन्चिंग का पता चला था। news और पढें: Rs. 8000 रुपये से भी कम आ गया देसी Lava Bold N2 फोन, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा ये सब

91मोबाइल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि Lava Agni 4 इस साल भारत में लॉन्च होने वाला है। इस डिवाइस की डिजाइन मौजूदा Lava Agni 3 से काफी अलग है। लीक फोटो को देखें, तो डिवाइस के रियर में Horizontal कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें LED फ्लैश लाइट दी गई है। इसका फ्रेम मेटल का बना है। news और पढें: Lava Bold N2 फोन की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, Amazon पर उपलब्ध होगी सेल

news और पढें: देसी ब्रांड ने उड़ाया गर्दा, मात्र 7499 रुपये में Lava Yuva Star 3 लॉन्च, 5000mAh बैटरी के साथ मिलेगा ये सब

मिलेगा फ्लैट डिस्प्ले

लावा के अपकमिंग स्मार्टफोन में अग्नि 3 की तरह कर्व्ड डिस्प्ले नहीं मिलेगा। इसकी बजाय फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर भी मिल सकता है।

ऐसे हो सकते हैं स्मार्टफोन के फीचर

पुरानी रिपोर्ट्स और लीक्स में कहा जा रहा है कि Lava Agni 4 में 6.7 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। पावर के लिए फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर और UFS 4.0 स्टोरेज दी जा सकती है।

फोटो खींचने के लिए अपकमिंग मोबाइल फोन में 50MP का कैमरा मिल सकता है, जबकि फ्रंट में 32MP का कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। इसमें लाइव, पोट्रेट, नाइट, स्लो-मोशन और टाइम-लैप्स जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

बैटरी

लावा के इस स्मार्टफोन में 7000mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। वहीं, मोबाइल फोन में कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम स्लॉट, वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और USB-C पोर्ट जैसे स्पेक्स दिए जा सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कब उठेगा फोन से पर्दा

कंपनी के अपकमिंग स्मार्टफोन की लॉन्चिंग और कीमत से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली है, मगर लीक्स में कहा जा रहा है कि इसे अक्टूबर में पेश किया जा सकता है। इस फोन की कीमत भी 25 हजार से कम होगी।