Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Mar 26, 2026, 08:22 PM (IST)
iQOO Z11 फोन लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट मिड-रेंज फोन है। फीचर्स की बात करें, तो आइकू के फोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा, फोन MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 9,020mAh की है। आइए जानते हैं फोन के सभी फीचर्स, कीमत व उपलब्धता से जुड़ी डिटेल्स। और पढें: iQoo 15R Review: पावर और बैटरी का तगड़ा कॉम्बिनेशन, कीमत में पैसा वूसल
-6.83 इंच का डिस्प्ले और पढें: iQOO Z11x 5G की आज से सेल शुरू, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स तक सब कुछ
-4nm octa-core MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर और पढें: iQOO Z11x 5G: 7200mAh बैटरी के साथ आया धाकड़ फोन, कीमत 18,999 रुपये से शुरू
-16GB RAM + 512GB स्टोरेज
-Android 16 बेस्ड OriginOS 6
-IP68+IP69 रेटिंग
-50MP का प्राइमरी कैमरा
-9,020mAh बैटरी
-90W फास्ट चार्जिंग
फीचर्स की बात करें, तो iQOO Z11 में 6.83 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz का है। इसके अलावा, फोन 4nm octa-core MediaTek Dimensity 8500 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 16GB RAM + 512GB स्टोरेज मिलती है। यह फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर काम करता है। कंपनी ने फोन को IP68+IP69 रेटिंग मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में आपको 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जिसके साथ OIS सपोर्ट मौजूद है। इसके साथ फोन में 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन की बैटरी 9,020mAh की है, जिसके साथ आपको 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। चार्जिंग के लिए कंपनी ने USB Type-C पोर्ट दिया है। फोन का डायमेंशन 163.72×76.17×8.25mm और भार 216 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है।
कंपनी ने iQOO Z11 को चीन में लॉन्च किया है। फोन की कीमत CNY 2,299 (लगभग 31,200 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम फोन के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल का है। इस फोन में कंपनी ने Canglang Fuguang, Skylight White और Polar Night Black कलर ऑप्शन मिलते हैं।