Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Dec 19, 2025, 03:47 PM (IST)
Google ने भारत में नया Pixel Upgrade Program लॉन्च किया है, जो यूजर्स को अपने पसंदीदा Pixel फोन जैसे Pixel 10 सीरीज को आसान तरीके से खरीदने और अपडेट करने की सुविधा देता है। इस प्रोग्राम के तहत ग्राहक फोन को एक साथ पूरा भुगतान करने की बजाय मासिक किस्तों (EMI) में खरीद सकते हैं। इसके साथ ही पुराने Pixel फोन को अपग्रेड करके नए मॉडल पर स्विच करने की सुविधा भी दी गई है। गूगल ने बताया कि इस प्रोग्राम के जरिए ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपने पुराने फोन को बेचकर नया फोन खरीद सकते हैं और अपने EMI लोन को समय से पहले बंद कर सकते हैं।
Pixel Upgrade Program में आप Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL या Pixel 10 Pro Fold मॉडल चुन सकते हैं। इसके बाद आप किसी भी पास के पार्टनर स्टोर से फोन खरीद सकते हैं और 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI में पेमेंट कर सकते हैं। फोन खरीदने के 30 दिनों के अंदर आप Cashify की वेबसाइट पर जाकर इस प्रोग्राम में नाम दर्ज कर सकते हैं अगर आप 9 से 15 EMI के बीच अपग्रेड लेना चाहते हैं, तो Cashify बाकी की EMI की रकम सीधे आपके बैंक अकाउंट में भेज देगा। इस तरह आप बिना कोई अतिरिक्त शुल्क दिए अपने पुराने लोन को बंद करके नए Pixel फोन के लिए नया EMI प्लान शुरू कर सकते हैं।
Pixel Upgrade Program में आप फोन की कीमत को छोटे-छोटे मासिक हिस्सों में चुका सकते हैं, जो ₹3333 प्रति माह से शुरू होती हैं। Pixel 10 सीरीज के मॉडल अगर आप Bajaj Finance या HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 24 महीने की नो-कॉस्ट EMI का फायदा मिलेगा। इसके अलावा अगर आप अपने पुराने फोन को बेचकर नया Pixel फोन लेते हैं तो Cashify के जरिए आपको पुराने फोन के लिए ₹7000 तक का बोनस भी मिलेगा यानी आप पुराने फोन को बेचकर नए फोन पर पैसे की बचत और आसान EMI दोनों का लाभ ले सकते हैं।
Pixel Upgrade Program के तहत नया Pixel फोन खरीदने पर ग्राहकों को Google की कुछ खास सेवाएं फ्री ट्रायल में मिलती हैं। अगर आप Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL या Pixel 10 Pro Fold लेते हैं तो आपको 1 साल का Google AI Pro, 6 महीने का Fitbit Premium और 3 महीने का YouTube Premium मिलेगा। वहीं अगर आप Pixel 10 खरीदते हैं, तो आपको 6 महीने का Google One Premium (2TB स्टोरेज), 6 महीने का Fitbit Premium और 3 महीने का YouTube Premium दिया जाएगा यानी नया Pixel फोन लेने के साथ-साथ आप Google की प्रीमियम सेवाओं का मजा बिना कोई अतिरिक्त पैसे दिए उठा सकते हैं।