Published By: Mona Dixit | Published: Mar 28, 2023, 03:37 PM (IST)
Garena Free Fire MAX खेलने वाले प्लेयर्स के पास धमाल आइटम पाने का एक और मौका आ गया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने गेम में एक नया Moco Store लाइव कर दिया है, जो प्लेयर्स को एक से एक अच्छे कॉस्मेटिक आइटम ऑफर कर रहा है। इसमें गेमर्स को दो अलग-अलग सेक्शन ग्रैंड और बोनस प्राइज मिलते हैं। इनमें कई आइटम लिस्ट किए जाते हैं। आइये, जानते हैं कि प्लेयर्स इस नए मोको स्टोर से किस प्रकार आइटम पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स के इंडियन सर्वर पर नया मोको स्टोर लाइव हो गया है। यह 2 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगा। ग्रैंड प्राइज के तहत प्लेयर्स के पास फिट स्किन, गन स्किन और दो बंडल जैसे आइटम पाने का मौका है। वहीं, बोनस प्राइज में डेवलपर गेमर्स को इमोट, बैकपैक और लूट बॉक्स जैसे आइटम दे रहा है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
हालांकि, इस लक रॉयल में प्लेयर्स के पास दोनों सेक्शन के सभी आइटम्स को पाने का मौका नहीं है। प्लेयर्स को इन दोनों सेक्शन में से अपनी पसंद के केवल एक-एक आइटम उठाने होंगे। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
इन दोनों प्राइज पूल में से प्लेयर्स को एक-एक आइटम सिलेक्ट करना होगा। इसके बाद उनका प्राइज पूल यह हो जाएगा-
बका दें कि स्पिन करने के लिए डायमंड की जरूरत होगी। पहले स्पिन की कीमत 9 डायमंड, दूसरे की 19, तीसरे की 49, चौथे की 99 डायमंड, पांचवे की 199 डायमंड और छठे की 499 डायमंड है।