Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jan 28, 2025, 12:39 PM (IST)
Garena Free Fire MAX में प्लेयर्स को Sharingan थीम वाली ग्लू वॉल पाने का मौका मिल रहा है। गेमर्स को इसके लिए डायमंड यानी इन-गेम करेंसी खर्च करने की जरूरत नहीं है। इसे लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में एक नए इवेंट defence Training इवेंट के तहत लाया गया है। आपको बता दें कि इस समय गेम में Naruto Shippuden के तहत कई इवेंट लाए जा रहे हैं। इनके जरिए प्लेयर्स एक से एक धमाल आइटम पा सकते हैं। आइये, नए इवेंट के बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
Garena Free Fire MAX Defence Training इवेंट आज यानी 28 जनवरी, 2025 को शुरू हो गया है। यह इवेंट 9 फरवरी, 2025 तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को Gamatatsu, Gold Royale Voucher और Gloo Wall – Sharingan Theme रिवॉर्ड के तौर पर मिल रहे हैं। इन्हें पाने के लिए गेमर्स को कुछ टास्क पूरा करना होगा। अलग-अलग आइटम को पाने के लिए प्लेयर्स को विभिन्न टास्क पूरे करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टास्क पूरा करने के बाद रिवॉर्ड पाने के लिए गेमर्स को क्लेम करना होगा। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
ऊपर बताए गए टास्क पूरे करने के बाद इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड के लिए प्लेयर्स को क्लेम करना होगा।
अब राइट साइड में आपको सभी रिवॉर्ड की लिस्ट मिलेगी। आप रिवॉर्ड के सामने दिए गए क्लेम बटन पर क्लिक करके रिवॉर्ड पा सकते हैं।