Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Nov 14, 2025, 01:33 PM (IST)
Free Fire Max में Wall Royale इवेंट की एंट्री हो गई है। इस शानदार इवेंट में एक साथ चार वेपन स्किन मुख्य रिवॉर्ड के तौर पर दी जा रही हैं, जिनमें Briny Shore और Auspicious Year स्किन शामिल हैं। इन एक्सक्लूसिव स्किन के साथ हस्की फ्लफ, लैब जाइंट और लाइटिंग स्ट्राइक वेपन लूट क्रेट जैसे आइटम को भी पाया जा सकता है। आपको बता दें कि यह एक लक रॉयल इवेंट है। इसमें मिलने वाले ईनाम आपके किस्मत पर निर्भर करेंगे। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स का वॉल रॉयल इवेंट आज लाइव हुआ है। यह गेमर्स के लिए अगले 7 दिन तक लाइव रहेगा। इस बीच स्पिन करके ग्लू वॉल स्किन के साथ-साथ टॉप, बॉटम और वेपन लूट क्रेट जैसे आइटम क्लेम किए जा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
इवेंट पेज पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, गेमर्स को 1 बार स्पिन करने के लिए 9 डायमंड का उपयोग करना होगा। वहीं, 5 बार स्पिन करने के लिए गेमर्स को 40 डायमंड खर्च करने होंगे।
फ्री फायर मैक्स के इस इवेंट में एक बार क्लेम किए गए रिवॉर्ड को दोबारा पाया नहीं जा सकता है। इसमें ग्रैंड प्राइज पाने के लिए जल्द से जल्द स्पिन करना होगा, क्योंकि ये ईनाम इवेंट में पहले 50 खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध हैं।