Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 21, 2024, 12:09 PM (IST)
Free Fire MAX में एक नया लक रॉयल आ गया है। लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में प्लेयर्स को लक रॉयल के जरिए कई रिवॉर्ड मिलते हैं। डेवलपर ने नए लक रॉयल के साथ कई कॉस्मेटिक आइटम पेश किए हैं। इसमें ग्लू वॉल के साथ-साथ धांसब आइटम रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। हालांकि, हर लक रॉयल की तरह इसमें भी प्लेयर्स को डायमंड खर्च करने होंगे। गरेना ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से Wall Royale इवेंट की घोषणा की है। आइये, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में AK47 Unicorn Rage (Golden Era) गन स्किन पाएं फ्री, AKX VSS Ring इवेंट शुरू
फ्री फायर मैक्स में Wall Royale इवेंट 19 फरवरी, 2024 से शुरू हो चुका है और यह 26 फरवरी तक गेम में लाइव रहेगा। इसका मतलब है कि प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। इस इवेंट में मिल रहे रिवॉर्ड की पूरी लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max Diamonds: नया Top-up इवेंट शुरू, 1000 डायमंड्स खरीदने पर मिलेंगे 2000 डायमंड्स, जानें कैसे
लक रॉयल के जरिए रिवॉर्ड पाने के लिए पाने के लिए प्लेयर्स को स्पिन करना होगा और स्पिन करने के लिए डायमंड की जरूरत होगी। बता दें कि एक स्पिन की कीमत 9 डायमंड है। वहीं, 10 स्पिन के पैक की कीमत 90 डायमंड है। अगर आप 10 स्पिन का पैक खरीदें तो आपको एक स्पिन फ्री मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में Brisk Gallop Animation पाने का मौका, गेम में MOCO Store हुआ LIVE
प्लेयर्स के पास रिवॉर्ड के तौर पर ग्लू वॉल और अन्य आइटम पाने का यह अच्छा मौका है। इन्हें इन-गेम स्टोर से खरीदने के लिए अधिक डायमंड की जरूरत होती है।