Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 25, 2024, 09:12 AM (IST)
Free Fire Max गेमर्स के लिए खुशखबरी है। गेम डेवलपर गरेना (Garena) Violet Ring नाम का नया लक रॉयल इवेंट लेकर आया है। इसमें ज्यादा डायमंड खर्च किए बिना प्रीमियम आउटफिट बंडल और वेपन स्किन पाने का चांस मिल रहा है। इसके अलावा, इवेंट में यूनिवर्सल रिंग टोकन भी रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। आइये, यहां विस्तार से जानते हैं नए वायलेट रिंग इवेंट की डिटेल… और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स का वायलेट रिंग इवेंट हाल ही में लाइव हुआ है और यह अब अगले 13 दिन तक चलेगा। इस इवेंट Violet Vortex और Violet Voltage बंडल रिवॉर्ड के तौर पर दिया जा रहा है। इसमें Sharp Aim वेपन स्किन भी मिल रही है, जो गन की रेंज और रेट ऑफ फायर को कई गुना बढ़ा देगी। इससे दुश्मन को गेम से बाहर करने और मैच जीतने में आसानी होगी। इसके अलावा, इवेंट में प्रीमियम यूनिवर्सल रिंग टोकन भी दिए जा रहे हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
फ्री फायर मैक्स वायलेट रिंग (Free Fire Max Violet Ring Event) इवेंट में एक बार स्पिन करने के लिए 20 डायमंड लगेंगे। वहीं, 10+1 यानी 11 बार स्पिन करने के लिए 200 डायमंड का उपयोग करना होगा। गेम मेकर गरेना का मानना है कि इस तरह के इवेंट से गेमर्स को एक्सक्लूसिव आइटम मिलते हैं, जिससे वह खुद को अन्य खिलाड़ियों से अलग दिखा सकते हैं। इसके साथ ही मैच में जीतने में भी मदद मिलती है।