Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 24, 2024, 01:03 PM (IST)
Free Fire MAX OB4 Update के बाद कैरेक्टर और भी पावरफुल हो गए हैं। अपडेट के साथ कैरेक्टर में बदलाव किए गए हैं। इससे कैरेक्टर की पावर और स्किल में भी कई बदलाव हुए हैं। प्लेयर्स को फ्री फायर मैक्स जीतने के लिए कई बातों का द्यान रखना होता है। उन्हें कैरेक्टर सिलेक्ट करते समय अपने गेमप्ले पर भी ध्यान देना होता है। अपडेट के साथ गेम के बेस्ट कैरेक्टर की लिस्ट नीचे दी गई है। आप इन कैरेक्टर की मदद से गेम आसानी से जीत सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
Free Fire MAX के अग्रेसिव प्लेयर्स के लिए Kelly कैरेक्टर बहुत अच्छा होता है। इस कैरेक्टर की स्प्रिंट स्पीड में 6% वृद्धि से गेमर्स युद्ध के मैदान में तेजी से आगे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा, दुश्मनों को मारने में इससे काफी मदद मिलती है। साथ ही, प्लेयर्स हमलों से बच सकते हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: M1917 Goal Kick गन स्किन पाएं फ्री, नया Top-Up Event हुआ शुरू
Luqueta बैटल रॉयल और क्लैश स्क्वाड दोनों मोड के लिए अच्छा है। इसकी स्किल दो किल्स हासिल करने के बाद हेल्थ को 200 HP से 250 HP तक बूस्ट कर देता है। इससे फाइट को एक अलग ही रुख मिल जाता है। यह कैरेक्टर गेमर्स के लिए अच्छा साबित हो सकता है। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Come and Dance Emote, पाने के लिए करें ये काम
एंड्रयू की स्किल प्लेयर्स के हेलमेट और बनियान को मजबूत करता है। इससे गेमर्स की तरफ आने वाला डैमेज काफी कम हो जाता है। इसका मतलब यह है कि लड़ाई लंबी होती है और जीत की संभावना अधिक होती है। इस कैरेक्टर की मदद से आप गेम में लंबे समय तक सर्वाइव कर सकते हैं।
फ्री फायर मैक्स रैंक बैटल रॉयल में Misha लोकप्रिय कैरेक्टर में से है। इस कैरेक्टर का स्किल 10% की स्पीड बढ़ाने से प्लेयर्स तेजी से पैंतरेबाजी कर सकते हैं। साथ ही, यह कैरेक्टर 20% डैमेज कम कर देता है। इससे आपको सर्वाइव करने में काफी आसानी होती है। एग्रेसिव प्लेयर्स के लिए बहुत सही ऑप्शन है।
इन सभी कैरेक्टर की मदद से प्लेयर्स अपडेट के बाद गेम आसानी से जीत सकते हैं। हालांकि, उन्हें इनका सही यूज करना आसान चाहिए। साथ ही, गेमर्स के पास अच्छी स्ट्रेटजी भी होनी बहुत जरूरी है। इन सभी चीजों के साथ जीतना आसान हो जाएगा।