Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Aug 01, 2024, 07:13 PM (IST)
Free Fire MAX पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम में आपको अपने सामने वाले दुश्मन को मारकर गेम में आगे बढ़ना होता है। इस गेम की शुरुआत लैंडिंग से होती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि गेम की शुरुआत यदि खराब रही, तो आपके गेम का आगे का प्रदर्शन भी खराब होता जाता है। ऐसे में संभावना यह रहती है कि आप गेम में जल्दी ही नॉक-आउट हो सकते हैं। यदि आप गेम में लंबा टिकना चाहते हैं, तो गेम की शुरुआत अच्छी करें। शुरुआत अच्छी बनाने के लिए आपको परफेक्ट लैंडिंग पर जोर देना चाहिए। कुछ बातों का ध्यान रखेंगे, तो आप गेम में परफेक्ट लैंडिंग करके अपने गेम की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। और पढें: Free Fire Max के सबसे बेस्ट Luck Royale इवेंट, सस्ते में पाएं प्रीमियम Emote और Skin
Free Fire Max गेम में परफेक्ट लैंडिंग के लिए आपको प्लेन से इजेक्ट करने की सही टाइमिंग पर ध्यान देना होगा। कई बार प्लेयर सही मार्क प्वाइंट का चुनाव करते हैं, लेकिन गलत समय पर इजेक्ट करके वह गलत जगह लैंड हो जाते हैं। यदि आप मार्क प्वाइंट आने के बाद प्लेन से इजेक्ट करेंगे, तो आप यकिनन मार्क प्वाइंट से आगे ही लैंड होंगे। वहीं, मार्क प्वाइंट आने से काफी पहले भी इजेक्ट नहीं करना है, इससे आप मार्क प्वाइंट से काफी पीछे लैंड होंगे। आपको अपने विवेक से निर्णय लेना होगा कि आप कब इजेक्ट करेंगे, ताकि आपकी लैंडिंग मार्क प्वाइंट पर हो। और पढें: Garena Free Fire Max: आज के कोड से मिल रहे धांसू Rewards, पाने के लिए करें रिडीम
Free Fire Max में आपको कई तरह के Pets मिलते हैं। इन्हीं में से एक Pet का नाम Falco है। यह पैट आपकी गेम में परफेक्ट लैंडिंग में काफी मदद करता है। इस पैट के पास Skyline Spree Skill नाम की ताकत होती है, जो कि आपकी लैंडिंग स्पीड को 15 प्रतिशत बढ़ा देता है। साथ ही पैराशूट खुलने के बाद लैंडिंग स्पीड बढ़कर 25 प्रतिशत हो जाती है। और पढें: Free Fire Max Diamond: गेम में Romance Top-up इवेंट शुरू, G36 Thorned Romance गन स्किन फ्री
लैंडिंग के दौरान पर सही स्पॉट चुनते वक्त कई बातों का ध्यान रखें। आपको खुले मैदान में लैंड करने से बचना चाहिए। खुले मैदान में लैंड करने से आपके नॉक-आउट होने की संभावनाएं काफी बढ़ जाती है। अगर आप गेम में लंबे वक्त तक टिकना चाहते हैं, तो आपको इमारतों वाली जगह चुननी चाहिए। इमारतों की आड़ में आप न केवल अपने दुश्मनों से छिप पाएंगे बल्कि उन्हें आसानी से अपना निशाना बना सकते हैं।