Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Oct 03, 2024, 04:34 PM (IST)
Free Fire Max में सही लैंड करना बहुत जरूरी है। इससे गेम में सिक्योर प्लेस और सही लूट पाने में मदद मिलती है, लेकिन ज्यादातर नए खिलाड़ी परफेक्ट लैंड नहीं कर पाते हैं, जिस कारण वह आते ही बाहर हो जाते हैं। लैंड करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखा जाएं, तो सही लोकेशन पर आसानी से लैंड किया जा सकता है। आइये, जानते हैं लैंडिंग से जुड़े कुछ खास टिप्स, जो आपके काम आएंगे। और पढें: Free Fire MAX में Assault Rifle इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं देखना पड़ेगा हार मुह
फ्री फायर मैक्स में देखा गया है कि नए गेमर्स मार्क लैंडिंग लोकेशन के करीब आने पर लैंड करते हैं, जबकि कई मार्क लोकेशन से पहले ही इजेक्ट हो जाते हैं। इस कारण प्लेयर्स सही स्थान पर लैंड नहीं कर पाते हैं। ऐसा करने की बजाय गेमर्स को ऐसे पॉइंट पर इजेक्ट करना चाहिए, जहां से मार्क लोकेशन ज्यादा करीब न हो और न ही ज्यादा दूर हो। और पढें: Free Fire MAX में भूलकर भी न करें ये 4 गलती, कभी नहीं होंगे जल्दी नॉक आउट
फैल्को पेट आपकी लैंडिंग को आसान बना सकता है। इसके पास Skyline Spree स्किल है, जो ग्लाइडिंग स्पीड को 15 प्रतिशत तक बढ़ा देती है। इससे आप कम समय में सही लोकेशन पर उतर कर ज्यादा लूट प्राप्त करके आगे बढ़ सकते हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस पेट के इस्तेमाल से पूरी टीम की स्पीड बढ़ जाती है। और पढें: Free Fire Max में जीत की राह बनानी है आसान, अभी अपनाएं काम के Tips
फ्री फायर मैक्स के ओपन एरिया में लैंड करने से आप दुश्मन के शिकार हो सकते हैं। ऐसी लोकेशन से बचना चाहिए। ऐसे स्थान पर लैंड करना चाहिए, जहां बिल्डिंग ज्यादा हो। इससे आप लूट प्राप्त करने के साथ खुद को विरोधियों के वार से बचा सकते हैं।
यदि आप अपनी चुनी गई जगह की बजाय कहीं और लैंड कर चुके हैं, तो तेजी से अपनी लोकेशन की जाएं। इसके लिए आप आसपास मौजूद व्हीकल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको लूट पाने का समय मिलेगा और आप सर्वाइव कर पाएंगे।