Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Jun 09, 2024, 03:46 PM (IST)
Free Fire MAX में नया Starcatcher emote इवेंट जोड़ा गया है। इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को Star catcher Academy emote पाने का मौका मिल रहा है। इमोट के अलावा भी इस इवेंट में कई रिवॉर्ड्स को शामिल किया गया है, जिन पर प्लेयर्स अपना लक अजमा सकते हैं। बता दें, यह एक लक रॉयल इवेंट है। इस इवेंट में प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा। वहीं, हर स्पिन की एक कीमत होती है, जिसके लिए आपको अपने डायमंड्स खर्च करने पड़ते हैं। आइए जानते हैं इस इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
Free Fire MAX इवेंट 2 हफ्तों के लिए लाइव किया गया है। जैसे कि हमने बताया इस इवेंट में प्लेयर्स Star Catcher Academy emote, Cube Fragment, Moonlight Ballad (Kingfisher+ Desert Eagle) Weapon Loot Crate, Backpack – Star General आदि रिवॉर्ड्स पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
Free Fire MAX के Starcatcher Emote इवेंट में रिवॉर्ड्स पाने के लिए आपको स्पिन करना होगा। 1 स्पिन करने के लिए आपको इवेंट में डायमंड्स खर्च करने पड़ते हैं। कीमत की बात करें, तो फ्री फायर मैक्स गेम में 1 स्पिन की कीमत 9 डायमंड्स है। वहीं, इसके बाद के स्पिन की कीमत 19, 39, 69, 99, 199 व 499 डायमंड्स हो जाएगी। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
ध्यान देने वाली बात यह है कि रिवॉर्ड की लिस्ट 10 है, लेकिन आप इन 10 प्राइज लिस्ट में से दो ऐसे रिवॉर्ड को हटा सकते हैं जो आप नहीं लेना चाहते। इसके बाद आप 8 रिवॉर्ड्स के लिए स्पिन करके अपना लक अजमा सकते हैं।
1. Starcatcher Academy Emote
2. 2x Magic Cube Fragments
3. 2x Moonlight Ballad (Kingfisher + Desert Eagle) Weapon Loot Crate
4. Backpack – Star General
5. Pet Food
6.3x Supply Crates
7. Star Light
8. 2x Loose Cannon Weapon Loot Crate
9x Armor Crate
10. Imossivles (Head)
1. इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आपको सबसे पहले Free Fire MAX गेम अपने स्मार्टफोन में ओपन करना होगा।
2. इसके बाद इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. यहां आपको Starcatcher Academy Emote इवेंट का बैनर दिखेगा। इस बैनर पर क्लिक करके आप इवेंट में हिस्सा ले सकेंगे।