Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 22, 2025, 09:35 AM (IST)
Free Fire Max में नए Squid Game इवेंट की एंट्री हो गई है। यह Player Bundle इवेंट है। इस स्पेशल गेमिंग इवेंट में स्क्विड गेम वाला खास प्लेयर बंडल मेन रिवॉर्ड के तौर पर दिया जा रहा है। इसके साथ पेट फूड, क्यूब फ्रेगमेंट और वेपन लूट क्रेट भी मिल रही हैं, जिनसे वेपन स्किन पाई जा सकती है। यही नहीं इस इवेंट से आर्मर व सप्लाई क्रेट को भी प्राप्त किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max में आधी कीमत में मिल रहा Grand Slam बंडल और Shuffling इमोट, जल्दी करें Unlock
Free Fire Max का स्क्विड गेम प्लेयर बंडल इवेंट आज लाइव हुआ है। यह इवेंट अगले 10 से 12 दिन तक जारी रहेगा। इस बीच स्पिन करके रिवॉर्ड्स को क्लेम किया जा सकेगा। हालांकि, इवेंट में स्पिन करने के लिए डायमंड खर्च करने पड़ेंगे। आपको बता दें कि यह Faded Wheel इवेंट है। इसमें मिलने वाले रिवॉर्ड प्लेयर की किस्मत पर निर्भर करते हैं। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 12 March 2026: गेमर्स के लिए आए लेटेस्ट कोड, रिडीम कर पाएं एक्सक्लूसिव आइटम
और पढें: Free Fire Max खेलने वालों के लिए अच्छी खबर, आधी कीमत में मिल रहा Moon Flip इमोट
गेमिंग आर्टिकल में ऊपर बताए गए रिवॉर्ड को पाने के लिए स्पिन करना होगा, लेकिन इससे पहले रिवॉर्ड लिस्ट में से उन दो आइटम को चुनना होगा, जिन्हें आप अनलॉक करना चाहते हैं। इसके बाद आइटम लिस्ट से हट जाएंगे और स्पिन बटन दिखाई देगा, जिसके लिए आपको 9 डायमंड का उपयोग करना होगा।
बताते चलें कि फ्री फायर मैक्स गेमिंग इवेंट में जिन रिवॉर्ड को क्लेम किया गया है, उन आइटम को दोबारा नहीं पाया जा सकेगा। हर बार स्पिन करने पर डायमंड की संख्या बढ़ जाएगा।