Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Jul 18, 2025, 03:36 PM (IST)
Free Fire Max और Squid Game का कोलैब्रेशन इस समय चर्चा में बना हुआ है। इस साझेदारी के तहत गेम में कई गेमिंग इवेंट लाइव किए गए हैं, जिनमें से एक Login Mission है। इसमें गोल्ड कॉइन, लक रॉयल और गोल्ड रॉयल वाउचर फ्री में दिए जा रहे हैं। इन गेमिंग आइटम के साथ लैग पॉकेट और स्क्विड गेम बैनर भी बिना गेमिंग करेंसी Diamonds के क्लेम किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
Free Fire Max का लॉग-इन मिशन एक टास्क बेस्ड इवेंट है। इस इवेंट में टास्क दिया गया है, जिसे पूरा करने पर गोल्ड कॉइन से लेकर स्क्विड गेम बैनर तक इनाम के रूप में दिया जा रहा है। हम आपको इस गेमिंग आर्टिकल में इवेंट के टास्क और मिलने वाले रिवॉर्ड के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप पा सकेंगे। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
इवेंट के नाम को देखकर पता चलता है कि इसमें मिलने वाले रिवॉर्ड को पाने के लिए लॉग-इन करना होगा। नीचे रिवॉर्ड की पूरी लिस्ट दी गई है। साथ ही, यह भी बताया गया है कि कितनी बार लॉग-इन करने पर क्या मिलेगा। और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
ऊपर बताए गए रिवॉर्ड को पाने के लिए यहां बताए गए स्टेप को फॉलो करें :
1. अपने एंड्रॉइड फोन में Free Fire Max गेम ओपन कर लें।
2. इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. टास्क लिस्ट के आगे क्लेम बटन दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
4. इसके बाद आपको रिवॉर्ड मिल जाएगा।