Written By Ashutosh Ojha
Published By: Ashutosh Ojha | Published: Mar 05, 2026, 08:21 AM (IST)
Free Fire MAX के खिलाड़ियों के लिए आज बड़ी खुशखबरी है। 5 मार्च 2026 के नए रिडीम कोड जारी हो चुके हैं, जिनकी मदद से खिलाड़ी फ्री में शानदार रिवॉर्ड्स पा सकते हैं। आमतौर पर गेम में मिलने वाले प्रीमियम स्किन्स, गन क्रेट्स, कैरेक्टर आउटफिट और इमोट्स खरीदने के लिए डायमंड्स खर्च करने पड़ते हैं लेकिन रिडीम कोड के जरिए यही आइटम्स बिना किसी खर्च के मिल सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Football Royal इवेंट लाइव, Pampas Eagles पाने का मौका
रिडीम कोड 12 से 16 कैरेक्टर के अल्फान्यूमेरिक कोड होते हैं। ध्यान रहे जो खिलाड़ी सबसे पहले कोड इस्तेमाल करता है, वही इनाम पा सकता है। हर कोड की एक तय लिमिट होती है कि कितने लोग उसे यूज कर सकते हैं जैसे ही वह लिमिट पूरी हो जाती है, कोड अपने आप बंद (एक्सपायर) हो जाता है और फिर कोई उसे इस्तेमाल नहीं कर सकता। इसलिए कोड मिलते ही जल्दी रिडीम करना जरूरी है। और पढें: Free Fire Max में Sweeten Up Emote फ्री पाने का मौका, नया Luck Royale इवेंट हुआ शुरू
इन रिवॉर्ड्स को क्लेम करने के लिए आपको गेम के अंदर नहीं, बल्कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। सबसे पहले Garena की ऑफिशियल रिवॉर्ड रिडेम्प्शन साइट पर विजिट करें। वहां अपने गेम से लिंक किए गए अकाउंट (जैसे Google, Facebook, VK या X) से लॉगिन करें। ध्यान रखें कि गेस्ट अकाउंट से रिडीम कोड क्लेम नहीं किए जा सकते, इसलिए आपका अकाउंट लिंक होना जरूरी है। इसके बाद दिए गए कोड को कॉपी करके वेबसाइट पर मौजूद बॉक्स में पेस्ट करें और कंफर्म बटन दबाएं। अगर कोड वैध और एक्टिव है, तो आपको सफल रिडेम्प्शन का मैसेज दिखेगा। रिवॉर्ड्स 24 घंटे के भीतर आपके इन-गेम मेलबॉक्स में भेज दिए जाएंगे। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 23 April 2026: मुफ्त में लूट क्रेट और इमोट पाने का सुनहरा मौका, ऐसे करें क्लेम