comscore

Free Fire Max में फ्री मिल रही धांसू Pigment Holi Splash वेपन स्किन, अभी ऐसे पाएं

Free Fire Max में होली इवेंट में सब-इवेंट चल रहा है। यह Your Zone Your Style इवेंट है। इसमें शानदार Pigment Holi Splash स्किन इनाम के तौर पर मिल रही है।

Published By: Ajay Verma | Published: Mar 13, 2025, 10:06 AM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire Max में मिलने वाली वेपन स्किन कमाल का आइटम है। इन स्किन के उपयोग से गन को यूनीक लुक देने के साथ उसकी फायर पावर को बढ़ाया जा सकता है। इससे जीतने की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप भी वेपन स्किन पाना चाहते हैं, लेकिन डायमंड नहीं खर्च करने हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। हम आपको यहां Pigment Holi Splash स्किन के बारे में बताएंगे, जिसे आप फ्री में हासिल कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस स्किन को खासतौर पर होली के त्यौहार को ध्यान में रखकर जोड़ गया है। news और पढें: Free Fire Max में Shuffling Emote आधे Diamonds में करें Claim, Daily Special हुआ अपडेट

Free Fire Max Pigment Holi Splash

Free Fire Max में मिलने वाली Pigment Holi Splash स्किन बेहद शानदार है। इसका इस्तेमाल AK47 और MP5 गन के साथ किया जा सकता है। इसके अप्लाई होने से गन को कलरफुल लुक मिलेगा। साथ ही, वेपन की एक्यूरेसी और फायर रेट दोनों ही बढ़ जाएंगे। इस अपडेशन से आप मैच के दौरान आसानी से ज्यादा किल निकाल पाएंगे। news और पढें: Free Fire Max में P90 Gilded Corrosion गन स्किन पाएं FREE, गेम में EVO Vault इवेंट हुआ शुरू

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

पाने के लिए क्या करना होगा

गेम में इवेंट सेक्शन में होली 2025 एक्टिव है। इसमें Your Zone Your Style नाम के इवेंट लाइव है, जिसमें कुछ टास्क दिए गए हैं। इन्हें पूरा करने पर होली स्प्लेश स्किन रिवॉर्ड के रूप में मिलेगी। नीचे टास्क की लिस्ट दी गई है :- news और पढें: Free Fire Max में Sleepy Ring हुआ शुरू, Sleepyhead Bundle फ्री पाने का सुनहरा मौका

  • BR/CS मैच में 30 विरोधियों को नॉक आउट करने पर लक रॉयल वाउचर मिलेंगे।
  • BR/CS मैच में 60 दुश्मनों को नॉक आउट करने पर वेपन स्किन मिलेगी।
  • BR/CS मैच में 30 विरोधियों को किल करने पर ग्रेनेड स्किन दी जाएगी।

कैसे पहुंचे इवेंट तक

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करें।
  • होम स्क्रीन के लेफ्ट साइड में बने इवेंट सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको Holi 2025 दिखाई देगा, उस पर टैप करें।
  • फिर Your Zone Your Style में जाएं।
  • अब टास्क पढ़कर उन्हें पूरा करने का प्रयास करें।
  • इसके बाद दोबारा इस सेक्शन में आएं और क्लेम बटन पर क्लिक करें।