Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 21, 2025, 10:42 AM (IST)
Free Fire Max में गेमर्स के लिए Ninja Arena इवेंट लाइव कर दिया गया है। इस स्पेशल इवेंट में गोल्ड के साथ-साथ प्रीमियम वेपन स्किन और क्ले बर्ड मिल रही है। इन सभी आइटम को एक बार में क्लेम किया जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इन आइटम के लिए डायमंड इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में इवेंट में मिलने वाले आइटम को फ्री में पाने का बढ़िया मौका है। चलिए इस गेमिंग आर्टिकल में जाने इवेंट से जुड़ी पूरी डिटेल… और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स में आज यानी 21 अगस्त को निंजा एरिना इवेंट लाइव किया गया है। यह इवेंट 29 अगस्त तक जारी रहेगा। इस दौरान Gold और Skull Hunter वेपन स्किन को मुफ्त में अनलॉक किया जा सकता है। इसके अलावा, Detonating Clay Bird को भी पाया जा सकता है। आपको बता दें कि यह एक टास्क बेस्ड इवेंट है। इसमें टास्क परफॉर्म करके रिवॉर्ड जीते जा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
1000 Gold
Skull Hunter Weapon Loot Crate
Detonating Clay Bird
इस खबर में बताए गए गेमिंग रिवॉर्ड्स को निम्नलिखित टास्क परफॉर्म करके पाया जा सकता है :
1. निंजा एरिना मोड में एक बार खेलने पर 1000 गोल्ड कॉइन मिलेंगे।
2. दो बार निंजा एरिना मोड खेलने पर दो Detonating Clay Bird दी जाएंगी।
3. निंजा एरिना मोड तीन बार खेलने पर Skull Hunter Weapon Loot Crate मिलेगी, जिससे आप स्कल हंटर स्किन पा सकते हैं।
नोट : यह इवेंट सीमित समय के लिए है। इसलिए जितना जल्दी हो सके, उतनी जल्दी टास्क पूरा करके रिवॉर्ड क्लेम करें।