comscore

Free Fire MAX में आया नया Moco Store, फ्री में मिल रहे Biker इमोट समेत कई धांसू रिवॉर्ड्स

Garena के बैटल रॉयल गेम Free Fire MAX के लिए नया Moco Store इवेंट शुरू हुआ है। इस लक स्पिन रॉयल इवेंट में प्लेयर्स के पास एक्सक्लूसिव बाइकर इमोट समेत कई रिवॉर्ड्स मिल सकते हैं।

Published By: Harshit Harsh | Published: Nov 14, 2023, 12:57 PM (IST)

  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Highlights

  • Free Fire MAX में नया Moco Store आया है।
  • इसमें प्लेयर्स के पास कई एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स जीतने का मौका है।
  • प्लेयर्स स्पिन करके अपना लग आजमा सकते हैं।
  • whatsapp
  • twitter
  • facebook

Free Fire MAX के दीवाली इवेंट के बाद नया लक रॉयल शुरू हुआ है, जिसमें Moco Store में प्लेयर्स के पास कई गारंटीड रिवॉर्ड्स जीतने का मौका है। हालांकि, यह रिवॉर्ड्स प्लेयर्स द्वारा किए जाने वाले स्पिन के नंबर पर निर्भर करता है। यानी प्लेयर्स जितना स्पिन करेंगे, उन्हें उतने रिवॉर्ड्स जीतने का मौका मिलेगा। इस नए मोको स्टोर में प्लेयर्स के पास एक्सक्लूसिव बाइकर इमोट रिवॉर्ड के तौर पर मिलेगा। इसके अलावा इस इवेंट में कई और धांसू रिवॉर्ड्स पाने का मौका है। आइए, जानते हैं गरेना के बैटल रॉयल गेम Free Fire MAX के नए Moco Store और इसमें मिलने वाले रिवॉर्ड्स के बारे में… news और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम

फ्री फायर मैक्स का यह नया मोको स्टोर इवेंट एक सप्ताह तक चलेगा। इस इवेंट में वील स्पिन करने के लिए प्लेयर्स को इन-गेम करेंसी यानी डायमंड्स खर्च करने होंगे। गरेना के बैटल रॉयल गेम का यह इवेंट 13 नवंबर से 19 नवंबर के बीच चलेगा। इस इवेंट का मुख्य आकर्षण बाइकर इमोट है, जो प्लेयर्स को एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड के तौर पर दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें कई और ग्रांड प्राइज जीतने का भी मौका है। news और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका

मिलने वाले रिवॉर्ड्स

Grand Prizes (कोई भी एक) news और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट

– The Biker Emote
– Bamboo Dance Emote
– Coral Rebel Bundle
– Coral Trouble Bundle
– MAC10 – Enflamed Terror
– UMP – Pumpkin Flame

Bonus Prizes (कोई भी एक)

– Dr. Beanie
– Zasil
– Batwings Backpack
– Claw Core Backpack
– Grenade – Mr. Nutcracker
– Vampiric Loot Box

Prize Pool

– The Chosen Grand Prize
– The Chosen Bonus Prize
– 2x Water Elemental Weapon Loot Crate
– 2x Cube Fragments
– Luck Royale Voucher (Expiry: December 31, 2023)
– Gold Royale Voucher (Expiry: December 31, 2023)

पहले स्पिन के लिए प्लेयर्स को 9 डायमंड्स खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा अगले 5 स्पिन के लिए प्लेयर्स को क्रमशः 19, 49, 99, 199 और 499 डायमंड्स खर्च करने होंगे। प्लेयर्स अगल कुल 874 डायमंड्स खर्च करते हैं, तो उन्हें गारंटीड रिवॉर्ड्स मिलेंगे। प्लेयर्स को मिलने वाले रिवॉर्ड्स उनके लक पर निर्भर करता है। इसमें भाग लेने वाले प्लेयर्स का लक अच्छा हुआ तो वो कई अच्छे रिवॉर्ड्स बेहद कम डायमंड्स खर्च करके प्राप्त कर सकते हैं।

Add Techlusive as a Preferred SourceAddTechlusiveasaPreferredSource

कैसे लें Moco Store इवेंट में हिस्सा?

– सबसे पहले अपने डिवाइस में गेम लॉन्च करें।
– इसके बाद लक रॉयल सेक्शन में जाएं।
– यहां आपको लॉबी में ग्रांड और बोनस प्राइज का विकल्प मिलेगा।
– इसके बाद प्राइज सेलेक्ट करने के बाद उसे आप अपने इनवेंटरी से गेम में ले सकेंगे।