Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Sep 07, 2023, 10:32 AM (IST)
Free Fire MAX में इन दिनों कई इवेंट चल रहे हैं। प्लेयर्स के पास एक से एक अच्छे कॉस्मेटिक आइटम फ्री में पाने का मौका है। गेमर्स हमेशा ऐसे इवेंट की तलाश में रहते हैं, जहां वे डायमंड खर्च किए बिना ही फ्री में कई आइटम पा सकते हैं। अब लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम का डेवलपर Garena एक नया इवेंट लेकर आया है। इसमें प्लेयर्स को फ्री Arm Wave इमोट जैसे कई आइटम मिल रहे हैं। इतना ही नहीं, प्लेयर्स इस इवेंट के जरिए इन-गेम करेंसी यानी डायमंड भी खरीद सकते हैं। आइये, जानते हैं कैसे। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
फ्री फायर मैक्स में 5 सितंबर से एक नया इवेंट आ गया है। यह 18 सितंबर तक चलेगा। इस इवेंट में प्लेयर्स को रिवॉर्ड पाने के लिए डायमंड की जरूरत नहीं है। इवेंट में प्लेयर को बस गेम खेलकर रिवॉर्ड अपने नाम करना होगा। कितने मैच खेलने पर कौन सा रिवॉर्ड मिलेगा। इसकी लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
10 BR या CS रैंकड मैच खलेकर प्लेयर्स फ्री में 2000x Gold पा सकते हैं।
20 BR या CS रैंकड मैच खेलने वाले प्लेयर को फ्री में डेवलपर 3x Luck Royale Vouchers दे रहा है, जो 31 अक्टूबर, 2023 तक एक्सपायर हो जाएंगे।
30 BR या CS रैंकड मैच खेलकर इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स 3x Luck Royale Vouchers पा सकते हैं। हालांकि, ये भी 31 अक्टूबर, 2023 तक एक्सपायर हो जाएंगे। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
इसका मतलब है कि गेमर्स कुल 30 मैच खेलकर वाउचर्स और इमोट पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इमोट को इन-गेम स्टोर से खरीदने के लिए प्लेयर को एक बड़ी संख्या में डायमंड खर्च करने होते हैं। वहीं, इवेंट फ्री में उन्हें इमोट दे रहा है। इस मौके को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए।