Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: May 14, 2024, 08:09 PM (IST)
Free Fire Max में नया MOCO STORE इवेंट लाइव हो गया है। इस इवेंट के जरिए आप प्लेयर्स को दमदार इन-गेम आइटम्स पाने का मौका मिलता है। इस बार इस स्टोर के जरिए यूजर्स को ग्रैंड प्राइज के तौर पर Dragon Rider पाने का मौका मिल रहा है। वहीं, बोनस प्राइज के तौर पर आप Feral Electrasaur हासिल कर सकते हैं। बता दें, MOCO STORE इवेंट फ्री फायर मैक्स के अन्य इवेंट से अलग है। इस इवेंट में प्लेयर्स अपनी पसंद का ग्रैंड व बोनस प्राइज सिलेक्ट करके उन्हें पा सकते हैं। अन्य इवेंट्स में मिलने वाला रिवॉर्ड Random होता है। आइए जानते हैं इस इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
Free Fire Max पर नया MOCO STORE इवेंट आज 14 मई 2024 से लाइव हो गया है। यह इवेंट 2 हफ्तों तक लाइव रहेगा। इस दौरान आप इस इवेंट में मिलने वाले रिवॉर्ड्स को अपने नाम कर सकते हैं। जैसे कि हमने बताया MOCO STORE इवेंट अन्य फ्री फायर मैक्स इवेंट से अलग होता है। और पढें: Free Fire Max में बार-बार हो रहे हैं Knock Out? अभी अपनाएं ये Winning Tips
इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स को ग्रैंड प्राइज और बोनस प्राइज में से एक-एक आइटम चुनने की छूट मिलती है। आपके द्वारा सिलेक्ट किए हुए आइटम्स आपको रिवॉर्ड के तौर पर जरूर मिलते हैं। वहीं, दूसरी ओर अन्य फ्री फायर मैक्स इवेंट में मिलने वाले रिवॉर्ड्स Random होते हैं। आप नहीं जानते अगले स्पिन में आपकी झोली में कौन-सा रिवॉर्ड आने वाला है। और पढें: Free Fire Max में Faded Wheel की एंट्री, Reverse Penalty एनिमेशन ऐसे करें FREE में क्लेम
1. Dragon Rider
2. Floral Fortune Bundle
3. AUG- Booyah Day
4. Cyclone Skater
5. Heartseeker Bundle
6. Vector- Aquablaze Wrath
1. Feral Electrasaur
2. Hellfire Falco Deluxe Bundle
3. Loot Box- Aurora Audiobomb
4. Monster Truck- Gnawing Rager
5. Glacier Beaston Bundle
6. Backpack- Iron Hero
आपको ग्रैंड प्राइज और बोनस प्राइज में से अपने पसंदीदा एक-एक आइटम को चुनना होगा। इसके बाद दोनों आइटम को कंफर्म करें। अब आपके सामने ग्रैंड और बोनस प्राइस के अलावा कुछ अन्य रिवॉर्ड्स आ जाएंगे। इन रिवॉर्ड्स को क्लेम करने के लिए आपको स्पिन करना होगा। वहीं, स्पिन के लिए आपको डायमंड्स खर्च करने होंगे। इस इवेंट में 1 स्पिन की कीमत 9 डायमंड्स है। वहीं, ग्रैंड प्राइस पाने के लिए आपको कम से कम 6 बार स्पिन करना होगा। 6 बार स्पिन करने के बाद आपको ग्रैंड प्राइज जरूर मिलेगा।
1. Free Fire Max MOCO STORE इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Free Fire Max गेम ओपन करना होगा।
2. इसके बाद आपको MOCO STORE इवेंट का बैनर दिखेगा। इस बैनर पर टैप कर दें।
3. यहां आपको Dragon Rider इवेंट की जानकारी मिलेगी। आपके सामने इवेंट के ग्रैंड और बोनस प्राइज की लिस्ट ओपन हो जाएगी।
4. आपको ग्रैंड और बोनस में से एक-एक प्राइज सिलेक्ट करना होगा।
5. इसके बाद आपके सामने ग्रैंड-बोनस के अलावा अन्य कुछ रिवॉर्ड्स आ जाएंगे।
6. आप अपने डायमंड्स खर्च करके इन रिवॉर्ड्स को क्लेम कर सकते हैं।