Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Feb 07, 2025, 01:43 PM (IST)
Free Fire MAX में एक नया लक रॉयल इवेंट आ गया है। इस इवेंट में प्लेयर्स को Gloo Wall जैसे आइटम मिल रहे हैं। गेमर्स रिवॉर्ड के तौर पर Gloo Wall – Purple Gorilla, Gloo Wall- Superstar, Gloo Wall- Pinky Kitten और Gloo Wall- Blizzard Brawl जैसे आइटम दिए जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक लक रॉयल है, इसलिए प्लेयर्स को स्पिन करके रिवॉर्ड पाना होगा। आइये, इन्हें पाने का तरीका जानते हैं। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
Garena Free Fire MAX Wall Royale इवेंट लाइव हो गया है। यह अगले 8 घंटे 14 दिनों तक चलेगा। इसमें गेमर्स को और भी कई धमाल आइटम दिए जा रहे हैं। गेमर्स को अन्य लक रॉयल की तरह इसमें भी रिवॉर्ड पाने के लिए स्पिन करना होगा। हर स्पिन पर गेमर्स को रिवॉर्ड लिस्ट में से एक रिवॉर्ड मिलेगा। किस और कितने स्पिन पर क्या रिवॉर्ड मिलेगा, यह पूरी तरह से प्लेयर्स के लक पर निर्भर करेगा। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
स्पिन करने के लिए गेमर्स को Diamonds खर्च करने होंगे। एक स्पिन की कीमत 9 डायमंड है। वहीं, 10 + 1 स्पिन की कीमत 90 डायमंड है। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट