Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Apr 16, 2024, 04:54 PM (IST)
Free Fire MAX में कई इवेंट चल रहे हैं, जिनमें शानदार आइटम्स रिवॉर्ड्स के तौर पर दिए जा रहे हैं। इन ही में से एक Glistening Royale इवेंट है। इसमें Camel बंडल और इमोट्स मिल रहे हैं। साथ ही, वेपन स्किन, बैकपैक, लूट क्रेट और बोयाह क्रेट भी दिए जा रहे हैं। गेम डेवलपर गरेना का मानना है कि इस तरह के इवेंट से प्लेयर्स का गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होता है। इनसे मिलने वाले आइटम्स से गेम जीतने में भी सहायता मिलती है। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
फ्री फायर मैक्स में चल रहे Glistening Royale इवेंट की शुरुआत इस महीने की शुरुआत में हुई थी, जो कि अब अगले चार दिन तक चलेगा। इसमें प्लेयर्स को डेजर्ट थीम पर आधारित रिवॉर्ड्स दिए जा रहे हैं, जिसमें क्लासिक कैमल बंडल और फीस्ट इमोट शामिल है। इसके अलावा, कॉस्मेटिक आइटम्स और क्रेट भी मिल रही हैं। इसमें रिवॉर्ड्स पाने के लिए डायमंड इस्तेमाल करने होंगे। और पढें: Free Fire Max में AUG Blazing Fracture गन स्किन मिल रही FREE, गेम में New EVO AUG इवेंट शुरू
और पढें: Free Fire Max में Gooooal! Animation पाने का मौका, Faded Wheel इवेंट हुआ शुरू
Glistening Royale में मिलने वाले रिवॉर्ड्स की लिस्ट नीचे दी गई है।
1. Stardust Checker (Mask)
2. Katana – Glistening Daystar
3. Backpack – Joyful Travel
4. Emerald Shimmer Vehicles
5. Emeral Shimmer Equipment
6. Weapon Loot Crates
7. SCAR Phantom Assassin Crates
8. BOOYAH Crates
फ्री फायर मैक्स के इस इवेंट स्पिन करके रिवॉर्ड्स प्राप्त किए जा सकते हैं। एक बार स्पिन करने के लिए 20 की बजाय 14 डायमंड खर्च करने होंगे। वहीं, 10+1 यानी 11 बार स्पिन करने के लिए 140 डायमंड लगेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायमंड इन-गेम करेंसी है। इसे असली पैसों से खरीदा जा सकता है।
फ्री फायर मैक्स में मिलने वाले आइटम्स को इवेंट्स ही नहीं बल्कि रिडीम कोड के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है। ये रिडीम कोड रोज जारी होते हैं। इनकी संख्या 12 से 18 अंक के बीच होती है। इन्हें केवल एक बार ही रिडीम किया जा सकता है।
अच्छी बात यह है कि इन कोड के लिए न डायमंड खर्च करने पड़ते हैं और न टास्क पूरा करना पड़ता है। हर रीजन के रिडीम कोड अलग होते हैं। ये कोड तय समय के लिए वैलिड रहते हैं। वक्त पूरा होने के बाद अपने आप एक्सपायर हो जाते हैं।