Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Sep 03, 2025, 09:47 AM (IST)
Free Fire Max
Free Fire Max में गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए बॉलीवुड की पॉपुलर फिल्म ‘Sholay’ के साथ कोलैब किया है। इसके तहत गेम में कई इवेंट लाइव किए गए हैं, जिनमें शोले से इंस्पायर्ड आइटम ईनाम के तौर पर दिए जा रहे हैं। इनमें स्किन, इमोट और वॉइस पैक शामिल हैं। और पढें: Free Fire Max के सबसे बेस्ट Luck Royale इवेंट, सस्ते में पाएं प्रीमियम Emote और Skin
अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं और आपकी पसंदीदा फिल्म शोले है, तो यह गेमिंग आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको यहां NAB CLASSIC SHOLAY इवेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप बिना डायमंड के वॉइस पैक और गोल्ड कॉइन (Gold Coins) जीत सकते हैं। और पढें: Garena Free Fire Max: आज के कोड से मिल रहे धांसू Rewards, पाने के लिए करें रिडीम
फ्री फायर मैक्स का यह टास्क बेस्ड इवेंट है। इस इवेंट से रिवॉर्ड पाने के लिए टास्क परफॉर्म करना होगा। इसमें टास्क पूरे करके शानदार वॉइसलाइन (Voice Lines) जीती जा सकती हैं। इसके साथ गोल्ड कॉइन को भी क्लेम किया जा सकता है। और पढें: Free Fire Max Diamond: गेम में Romance Top-up इवेंट शुरू, G36 Thorned Romance गन स्किन फ्री
2100 Gold Coins
Itna Sannata Kyu Hai Bhai
Kitne Admi Hai ?
Tera Kya Hoga Kalia
ऊपर बताए गए ईनाम को टास्क पूरा करके क्लेम किया जा सकता है। नीचे क्रम अनुसार टास्क बताए गए हैं :
1. 5 बार BR-Ranked मैच खेलने पर 100 गोल्ड कॉइन दिए जा रहे हैं।
2. 10 बार BR-Ranked मैच खेलने पर 2000 गोल्ड कॉइन मिल रहे हैं।
3. Itna Sannata Kyu Hai Bhai वॉइस लाइन 15 बार BR रैंक्ड मैच खेलने पर मिल रही है।
4. Kitne Admi Hai ? को 20 बार BR रैंक्ड मैच खेलकर क्लेम किया जा सकता है।
5. Tera Kya Hoga Kalia वॉइस लाइन 25 बार BR रैंक्ड मैच खेलने पर मिल रही है।
अपने स्मार्टफोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लें।
होम स्क्रीन से इवेंट सेक्शन में जाएं।
यहां आपको Iconic Sholay Voiceline इवेंट दिखाई देगा, उसपर टैप करें।
अब टास्क पढ़ें और इवेंट में जाकर पूरा कर लें।
फिर इस सेक्शन में आएं और क्लेम बटन पर टैप कर दें।
इसके बाद आपको आपका रिवॉर्ड मिल जाएगा।