Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 16, 2024, 08:15 PM (IST)
Free Fire Max में समय-समय पर कई इवेंट्स लाइव होते रहते हैं। इन इवेंट्स के जरिए प्लेयर्स को गेम में कई तरह के इन-गेम आइटम्स पाने का मौका मिलता है। इसी तरह अब गेम में नया Free Gun Skin इवेंट शुरू हुआ है। जैसे कि इवेंट के नाम से अंदाजा लगया जा सकता है कि इस इवेंट के जरिए प्लेयर्स गेम में नई गन-स्किन अपने नाम कर सकते हैं। इस इवेंट में AWM- Aurora’s Shade गन स्किन पाने का मौका मिल रहा है। आइए जानते हैं इस इवेंट से जुड़ी सभी डिटेल्स। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes 27 March 2026: नए कोड फ्री में दिलाएंगे कैरेक्टर समेत ढेरों आइटम आज, ऐसे करें रिडीम
Free Fire Max गेम में नया Free Gun Skin इवेंट लाइव हो गया है। जैसे कि हमने बताया इस इवेंट में प्लेयर्स को AWM- Aurora’s Shade गन स्किन पाने का मौका मिल रहा है। यह इवेंट आज 16 दिसंबर को लाइव हुआ है, जो कि 7 जनवरी तक लाइव रहेगा। हालांकि, फ्री फायर मैक्स का यह इवेंट गेम के अन्य इवेंट्स से अलग है। इस इवेंट में रिवॉर्ड पाने के लिए आपको अपने डायमंड्स खर्च नहीं करने होंगे। आप सिंपल कुछ टास्क पूरे करके रिवॉर्ड्स को क्लेम कर सकते हैं। और पढें: Free Fire MAX Diamonds: नया Top-Up इवेंट शुरू, डायमंड्स के साथ बोनस M1917 Bubble Trouble गन स्किन पाएं फ्री
1. सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन में Free Fire Max गेम ऑन करनी होगी। और पढें: Free Fire Max के सबसे शानदार इवेंट, प्रीमियम बंडल के साथ मिल रही धाकड़ वेपन स्किन
2. अब इवेंट सेक्शन में जाएं।
3. इवेंट सेक्शन में जाकर आपको टॉप पर कुछ ऑप्शन दिखेंगे। आपको इन ऑप्शन में से News वाले आइकन पर जाना होगा।
4. News के ऑप्शन में आपको Free Gun Skin वाले सेक्शन में जाना होगा।
5. यहां आपको Free Gun Skin बैनर के तहत रिवॉर्ड की जानकारी मिलेगी, जिसके तहत आप AWM- Aurora’s Shade गन स्किन पा सकते हैं।
6. इवेंट में हिस्सा लेने के लिए आपको Go के ऑप्शन पर जाना होगा।
7. इन टास्क को पूरा करके आप AWM- Aurora’s Shade गन स्किन क्लेम कर सकेंगे।
1. इस इवेंट में आपको गेम अपने दोस्तों के साथ खेलना होगा। 100KM पर Gold Royale Voucher मिलेगा।
2. 200KM के बाद It’s Snow Problem Voice पैक मिलेगा।
3. 400KM के बाद Parang – Aurora’s Shade मिलेगा।
4. 600KM के बाद Ring Voucher मिलेगा।
5. 950KM के बाद AWM- Aurora’s Shade गन स्किन पा सकेंगे।