Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Apr 18, 2024, 07:01 PM (IST)
Free Fire MAX में नया OB44 Update रिलीज हो गया है। अपडेट गेम में कई बदलाव लेकर आया है। साथ ही, गेम में अपडेट के साथ नए इवेंट की एंट्री भी हुई है। प्लेयर्स को फ्री में गन स्किन पाने का मौका मिल रहा है। इसकी मदद से वे अपनी गन को और भी पावरफुल बना सकते हैं। इसके लिए उन्हें डायमंड यानी इन-गेम करेंसी भी खर्च नहीं करनी होगी। यह इवेंट सामित समय के लिए गेम में लाइव हुआ है। इवेंट की डिटेल के लिए नीचे पढ़ें। और पढें: Free Fire Max: फ्री में मिल रहा Vampire बैकपैक और 999 Gold, क्लेम करने के लिए करें ये काम
Free Fire MAX में Free Gun Skin इवेंट 17 अप्रैल, 2024 से शुरू हो गया है। यह गेम में 23 अप्रैल, 2024 तक चलेगा। इसका मतलब है कि गेमर्स के पास फ्री गन स्किन पाने के लिए एक हफ्ते का समय है, जो कि पर्याप्त है। गेमर्स आसानी से इतने समय मं लिजेंड्री गन स्किन अपने नाम कर सकते हैं। इवेंट गेमर्स को रिवॉर्ड के तौर पर AUG- Party Animal स्किन दे रहा है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today: गेमर्स के लिए जारी हुए एक्टिव कोड्स, फ्री में क्लासी Rewards पाने का मौका
इसे पाने के लिए गेमर्स को डायमंड या गोल्ड खर्च करने की जरूरत नहीं है। उन्हें कुछ स्पेसिफिक टास्क पूरे करने होंगे। टास्क और रिवॉर्ड की लिस्ट नीचे दी गई है। और पढें: Free Fire Max में Lost in Sand ग्राफिक्स पाने का मौका, गेम में शुरू हुआ Step up इवेंट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गेमर्स अपनी सुविधा के अनुसार बैटल रॉयल और क्लैश आद किसी भी मोड में गेम खेल सकते हैं। गेमर्स के लिए एक हफ्ते में 40 मैच खेलकर सभी रिवॉर्ड अपने नाम करना कोई मुश्किल बात नहीं है।