Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Mar 20, 2025, 08:51 AM (IST)
Free Fire Max खेलने का मजा अब दोगुना होने वाला है, क्योंकि गेम में नया Faded Wheel इवेंट आ गया है। इस शानदार इवेंट में क्लासी इमोट और वेपन लूट क्रेट मुख्य रिवॉर्ड के तौर पर मिल रही हैं। साथ ही, पेट फूड, बैकबैक, सप्लाई और आर्मर क्रेट जैसे धमाकेदार आइटम प्राप्त करने का चांस भी मिल रहा है। गरेना का मानना है कि इस तरह के इवेंट को खासतौर पर गेमर्स के लिए लाया जाता है। इनसे उन्हें कम दाम में प्रीमियम आइटम हासिल करने का चांस मिलता है। और पढें: Free Fire Max में Loot Box और Grenade-Justaway मिल रहा बिल्कुल फ्री, जानें कैसे करें अनलॉक
फ्री फायर मैक्स का Faded Wheel इवेंट में मिलने वाले आइटम गेमर्स की किस्मत पर निर्भर करते हैं। इसमें एक बार स्पिन करने पर एक ही रिवॉर्ड मिलता है, जिसे दोबारा क्लेम नहीं किया जा सकता है। यह इवेंट गेमर्स के लिए अगले 15 से 20 दिन तक लाइव रहेगा। और पढें: Free Fire Max में गोल्ड रॉयल वाउचर और 2000 Gold मिल रहे फ्री, ऐसे करें क्लेम
और पढें: Free Fire Max में Bunny Maniac Bundle पाने का मौका, आधे Diamonds करें सेव
नीचे रिवॉर्ड में मिलने वाले रिवॉर्ड्स बताए गए हैं :-
आर्टिकल में ऊपर बताए गए रिवॉर्ड को पाने के लिए स्पिन करना होगा। हालांकि, स्पिन करने से पहले गेमर्स को सबसे पहले उन दो आइटम को चुनना होगा, जिन्हें वे पाना नहीं चाहते हैं। इसके बाद वो आइटम रिवॉर्ड लिस्ट से हट जाएंगे। फिर 9 डायमंड खर्च करके स्पिन किया जा सकेगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर स्पिन के बाद डायमंड की संख्या बढ़ जाएगी।