Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 30, 2024, 01:09 PM (IST)
Image: Garena
Free Fire MAX का डेवलपर Garena समय-समय पर नए इवेंट्स लाता रहता है। ये इवेंट्स गेमर्स को फ्री में कई धमाल रिवॉर्ड पाने का मौका देते हैं। इस इवेंट में प्लेयर्स को बंडल के साथ-साथ बैकपैक, टोकन और स्पेशल इफैक्ट रिवॉर्ड के तौर पर दिए जा रहे हैं। यह इवेंट गेम में 13 दिनों के लिए आया है। इसका मतलब है कि गेमर्स के पास रिवॉर्ड पाने के लिए पर्याप्त समय है। इन आइटम्स को पाने के लिए टास्क पूरा करने की जरूरत नहीं है। इवेंट की डिटेल नीचे जानते हैं। और पढें: Free Fire Max Diamonds: नया Top-up इवेंट शुरू, 1000 डायमंड्स खरीदने पर मिलेंगे 2000 डायमंड्स, जानें कैसे
Free Fire MAX Demon Slayer Ring इवेंट गेम में लाइव हो गया है। यह इवेंट अभी 13 दिन और 15 घंटे तक के लिए चलेगा। इसे लक रॉयल के तौर पर लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम में लाया गया है। इसका मतलब है कि गेमर्स को स्पिन करने होंगे। स्पिन करने पर इन रिवॉर्ड के लिए क्लेम कर पाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रिवॉर्ड सीधा स्पिन करने पर मिल रहे हैं। साथ ही, स्पिन में टोकन भी मिल रहे हैं। गेमर्स Tanjiro टोकन कलेक्ट करके आइटम के लिए क्लेम कर सकते हैं। उसके बाद टोकन को एक्सचेंज करके रिवॉर्ड पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Brisk Gallop Animation पाने का मौका, गेम में MOCO Store हुआ LIVE