Written By Ajay Verma
Published By: Ajay Verma | Published: Aug 16, 2025, 11:32 AM (IST)
Free Fire Max खेलने वालों के लिए काम की खबर है। इस गेम में एक बार फिर Daily Special सेक्शन अपडेट हो गया है। इसमें More Practice इमोट, Matrix Boi बंडल और Shadow Rogue वेपन लूट क्रेट जैसे आइटम मिल रहे हैं। इन सभी आइटम को आधी कीमत में खरीदा जा सकता है। गरेना का कहना है कि इस स्पेशल सेक्शन को खासतौर पर गेमर्स के लिए लाया गया है। इससे उन्हें प्रीमियम आइटम पाने का मौका मिलता है। साथ ही, Diamonds की भी बचत होती है, जो कि असली पैसों के आते हैं। और पढें: Free Fire Max: आधे Diamond में मिल रहा Defier's Anthem बंडल, ऐसे करें क्लेम
फ्री फायर मैक्स का डेली स्पेशल बहुत खास है। इस सेक्शन में मिलने वाले आइटम पर 50 प्रतिशत की छूट दी जाती है। इससे सभी गेमिंग आइटम को आम स्टोर की तुलना में आधे रेट में अनलॉक किया जा सकता है। अगर आप फ्री फायर मैक्स खेलते हैं और कुछ स्पेशल खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह डेली स्पेशल सेक्शन आपके लिए है। हम आपको आज मिलने वाले आइटम के बारे में विस्तार से बताएंगे। और पढें: Free Fire Max में Thompson Cyber Claws गन स्किन मिल रही FREE, Thompson X Uzi Ring इवेंट से करें Claim
और पढें: Free Fire Max में आया Battle in Unison इवेंट, Disc Hover Skyboard और The Falconer लूट क्रेट मिल रही फ्री
अपने मोबाइल फोन में फ्री फायर मैक्स ओपन कर लें।
स्टोर सेक्शन में जाएं।
आपको डेली स्पेशल दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
अब आपकी स्क्रीन पर नई विंडो ओपन होगी।
यहां से आप अपनी पसंद के आइटम को हाफ प्राइस में खरीद सकते हैं।