Written By Manisha
Published By: Manisha | Published: Dec 04, 2024, 04:51 PM (IST)
Free Fire MAX में Pink Wink ग्लू वॉल स्किन पाने का मौका मिल रहा है। इस ग्लू वॉल को डेली स्पेशल स्टोर में शामिल किया गया है। अगर आप गेम में नया आइटम खरीदने की सोच रहे थे, तो आप फ्री फायर मैक्स के डेली स्पेशल स्टोर का रूख कर सकते हैं। इस स्टोर के जरिए आप डिस्काउंटेड कीमत में इन-गेम आइटम्स को खरीद सकते हैं। फ्री फायर मैक्स में डायमंड्स काफी महत्व रखते हैं। डायमंड्स गेम की करेंसी है, जिसे प्लेयर्स अपने असली पैसों से खरीदते हैं। वहीं, गेम में आइटम्स खरीदने के लिए इन डायमंड्स की जरूरत होती है। और पढें: Free Fire Max में आया नया इवेंट, Heart Attack इमोट समेत मिल रहा काफी कुछ
Free Fire Max में नया इन-गेम आइटम खरीदने का मतलब है डायमंड्स खर्च करना। कई प्लेयर्स गेम में सोच-समझकर डायमंड्स खर्च करते हैं। अगर आप भी ऐसे ही प्लेयर्स हैं, तो Daily Special स्टोर आपके लिए ही है। इस स्टोर में मिलने वाले सभी आइटम्स पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलता है। ऐसे में आप नए आइटम्स को आधी कीमत में अपना बना सकते हैं। आज फ्री फायर मैक्स डेली स्पेशल स्टोर में आज Trendy Clubber Bundle और Pink Wink Gloo Wall Skin पाने का मौका मिल रहा है। और पढें: Free Fire Max Redeem Codes Today 18 February 2026: फ्री मिल रहे डायमंड, स्किन और पेट आज, ऐसे करें क्लेम
1. BP S12 Token Crate की कीमत 40 डायमंड्स है, जिसे आप आज 20 डायमंड्स में पा सकते हैं। और पढें: Free Fire Max में Moon Flip Emote के साथ पाएं जबरदस्त एक्शन, सिर्फ 99 डायमंड्स होंगे खर्च
2. Trendy Clubber Bundle की कीमत 899 डायमंड्स है, जिसे डेली स्पेशल स्टोर में आज 449 डायमंड्स में क्लेम किया जा सकता है।
3. Skyborad- Hysterical Crate की कीमत 199 डायमंड्स है, जो आज 99 डायमंड्स में पाया जा सकत है।
4. The Clown (Facepaint) की कीमत 99 डायमंड्स है, जो आज 49 डायमंड्स में मिल रहा है।
5. Pink Wink Gloo Wall Skin की कीमत 399 डायमंड्स है, जो आज 199 डायमंड्स में मिल रहा है।
6. Flaring Bionica (G36+ M1873) Weapon Loot Crate को आज 20 डायमंड्स में पाया जा सकता है, वैसे इसकी कीमत 40 डायमंड्स है।
फ्री फायर मैक्स डेली स्पेशल स्टोर को एक्सेस करने के लिए आपको अपने फोन में फ्री फायर मैक्स गेम ओपन करनी होगी। इसके बाद स्टोर सेक्शन पर जाएं। यहां आपको सबसे ऊपर डेली स्पेशल का बैनर दिखेगा। इस बैनर पर जाकर आज मिलने वाले आइटम्स को देख सकते हैं।