Written By Mona Dixit
Published By: Mona Dixit | Published: Jul 06, 2024, 04:27 PM (IST)
Free Fire MAX में हर महीने नया Booyah Pass आता है। यह प्लेयर्स के लिए धमाल रिवॉर्ड लेकर आता है। इसके जरिए प्लेयर्स रिवॉर्ड के तौर पर एक से एक अच्छे आइटम पा सकते हैं। ये आइटम गेमर्स को जीतने में मदद करते हैं और उनकी रैंक बढ़ाते हैं। हाल में जुलाई बूयाह पास गेम में आया है। अब प्लेयर्स को अगले यानी Free Fire MAX Booyah Pass August 2024 का इंतजार है। लीक रिपोर्ट में अगले महीने आने वाले बूयाह पास के बारे में जानकारी सामने आई है। आइये, जानते हैं। और पढें: Free Fire Max में On Vacation Bundle पाने का मौका, Daily Special सेक्शन से करें Claim
Free Fire MAX Booyah Pass August 2024 पास को बाकी के पास की तरह महीने की शुरुआत में यानी 1 अगस्त, 2024 को लाइव किया जाएगा। पास के लाइव होने के बाद प्लेयर्स को एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड मिलेंगे। बूयाह पास के दो वर्जन आते हैं। इसके अलावा, पास में फ्री रिवॉर्ड भी मिलते हैं। प्रीमियम वर्जन वाले को प्रीमियम गजब रिवॉर्ड मिलेंगे। और पढें: Free Fire MAX के लिए संडे बनेगा फंडे, एक्टिव रिडीम कोड्स से Diamonds-Evo Gun Skin पाएं बिल्कुल फ्री
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बूयाह पास के स्टैंडर्ड वर्जन की कीमत 499 डायमंड है। वहीं, इसके प्रीमियम वर्जन को 999 डायमंड में खरीद सकते हैं। डायमंड इन-गेम करेंसी है। हालांकि, इसका फ्री वर्जन भी आता है। इसमें स्किन, इमोट जैसे रिवॉर्ड मिलते हैं। और पढें: Free Fire Max में लाइव हुआ नया Faded Wheel इवेंट, मिल रहा एक्सक्लूसिव Ruby Legend स्काईविंग
अभी लोकप्रिय बैटल रॉयल गेम के डेवलपर Garena ने अपकमिंग बूयाह पास की डिटेल जारी नहीं की है। आगे आने वाले समय में डेवलपर इस पास की सटीक रिलीज डेट और इसमें मिलने वाले रिवॉर्ड की लिस्ट जारी कर सकता है। अभी इसके लिए प्लेयर्स को थओड़ा लंबा इंतजार करना होगा।